एक्सप्लोरर

WhatsApp पर पेमेंट करने से पहले, इन 5 जरूरी बातों को ध्यान में रखें

WhatsApp Payment service गूगल पे, फोन पे, भीम और दूसरी बैंक एप्स की तरह ही UPI पर बेस्ड सर्विस है. इसलिए व्हाट्सऐप से पेमेंट करने के लिए आपको वाट्सएप वॉलेट में पैसा रखने की जरूरत नहीं है. अगर आपका व्हाट्सऐप नंबर बैंक अकाउंट से लिंक है तो आप सीधे पेमेंट कर सकते हैं.

व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर कुछ नए फीचर्स लाता रहता है. हाल में लंबे इंतजार के बाद वाट्सएप ने डिजिटल पेमेंट्स सर्विस शुरु की है. WhatsApp ने अभी अपने लगभग 40 करोड़ यूजर बेस में से दो करोड़ ग्राहकों के लिए ही इस सेवा की शुरुआत की है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनके व्हाट्सऐप में डिजिटल पेमेंट सर्विस शुरु हो चुकी है तो हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जो आपको पता होना जरूरी है. अगर आप वाट्सएप के जरिए पेमेंट्स करने जा रहे हैं तो इन बातों को जरुर जान लें.

1- आपका व्हाट्सऐप नंबर बैंक अकाउंट से लिंक्ड हो अगर आप वाट्सएप से पेमेंट करने के लिए तैयार हैं तो सबसे पहले आपके पास एक बैंक अकाउंट और उससे लिंक्ड एक मोबाइल नंबर होना चाहिए. इसके बाद आपको पहले अपना बैंक अकाउंट एड करना होता है और एक यूपीआई पिन सेट करना होता है. अगर आपके पास पहले से यूपीआई पासकोड है, तो आप उसका यूज कर सकते हैं. 2- यूपीआई पर काम करती है वाट्सएप पेमेंट सुविधा वाट्सएप पर पेमेंट्स की सुविधा गूगल पे, फोन पे, भीम की तरह ही UPI पर काम करती है. इसलिए आपको वाट्सएप के वॉलेट में पैसा रखने की जरूरत नहीं है. आप अपने बैंक अकाउंट से सीधे पेमेंट कर सकते हैं. जब आप पेमेंट्स के लिए रजिस्टर करेंगे, तो वाट्सएप एक फ्रेश यूपीआई आईडी क्रिएट करेगा. आप ऐप के पेमेंट्स सेक्शन पर जाकर इस आईडी को देख सकते हैं. 3- दूसरे एप्स के साथ कर सकते हैं उपयोग आप हर उस व्यक्ति को वाट्सएप पेमेंट्स से पैसे भेज सकते हैं, जिसके पास यूपीआई है, चाहे यह भीम, गूगल पे या फोन पे जैसे अन्य ऐप के जरिए हो. अगर पैसा पाने वाला वाट्सएप पेमेंट्स पर रजिस्टर नहीं है, तो भी उसे मनी ट्रांसफर किया जा सकता है. इसके लिए वाट्सएप  “enter UPI ID" का ऑप्शन देता है. आप यहां पैसा पाने वाले की भीम, गूगल पे, फोन पे या दूसरी यूपीआई आईडी दर्ज कर पैसा भेज सकते हैं. 4- लिमिट और चार्जेज यूपीआई के लिए एक लाख रुपये की लेनदेन सीमा है. जो वाट्सएप पर भी लागू होती है. यूपीआई एक फ्री सेवा है और आपको इस पर लेनदेन के लिए कोई टैक्स नहीं देना होगा. इसी तरह यूपीआई ऐप्स आपको लोगों का बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड रजिस्टर कर पैसा भेजने की अनुमति देते हैं. हालांकि, यह सुविधा अभी तक वाट्सएप पर नहीं है. 5- केवल भारत में है यह सुविधा वाट्सएप पे की सुविधा का उपयोग केवल भारतीय बैंक अकाउंट्स से लिंक्ड भारतीय फोन नंबर्स के लिए ही किया जा सकता है. कई लोगों के पास उनके इंटरनेशनल नंबर्स पर वाट्सएप है. ये लोग वाट्सएप पे का यूज नहीं कर पाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
होम थिएटर के लिए ये 5 ऑप्शंस बेस्ट, घर में ही आएगी सिनेमाहॉल वाली फीलिंग
होम थिएटर के लिए ये 5 ऑप्शंस बेस्ट, घर में ही आएगी सिनेमाहॉल वाली फीलिंग
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
Embed widget