एक्सप्लोरर

Nothing Phone 2a: 'फ्री' में मिलेगा आर-पार दिखने वाला ट्रांसपेरेंट फोन, बस करना होगा एक बेहद आसान काम

Nothing Phone: भारत में जल्द ही Nothing Phone 2a लॉन्च होने वाला है, जो एक ट्रांसपेरेंट स्मार्टफोन होगा. कंपनी ने 10 लकी यूज़र्स को ये फोन बिल्कुल मुफ्त में देने का फैसला किया है.

Nothing Phone 2a for free: कुछ साल पहले नथिंग नाम की एक नई स्मार्टफोन कंपनी ने ट्रांसपेरेंट स्मार्टफोन लॉन्च करके पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली. इस कंपनी ने बेहद कम समय में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है, और भारत में भी कंपनी अपने मार्केट को तेजी से बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रही है. इसकी कदम में कंपनी ने भारतीय यूज़र्स के लिए अपने रेगुलर रेंज से कम रेंज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने का फैसला किया है, जिसका नाम Nothing Phone 2a है. 

5 मार्च को लॉन्च होगा फोन

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले कंपनी ने Nothing Phone 2 लॉन्च किया था, लेकिन अब उसी फोन का एक लाइट वर्ज़न यानी Nothing Phone 2a को लॉन्च करने वाली है. भारत में यह फोन 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. इस फोन के जरिए कंपनी अपने ब्रांड को भारत में कई अलग-अलग तरीकों से प्रमोट कर रही है. उन्हीं में से एक तरीका 10 लकी यूज़र्स को मुफ्त में फोन देनी की घोषणा करना भी है.

दरअसल, नथिंग के सीईओ और फाउंडर कार्ल पीय ने इस फोन को लॉन्च करने और भारतीय यूज़र्स को आकर्षित करने के लिए अपने आधिकारिक एक्स (पुराना नाम ट्विटर) अकाउंट का यूज़रनेम Carl Pei से बदलकर Carl Bhai रख लिया है. इनके अलावा नथिंग के को-फाउंडर Akis Evangelidis ने भी अपने एक्स अकाउंट का नाम बदलकर Akis Bhai और Nothing India के एक्स हैंडल का नाम बदलकर Nothing India bhai कर दिया गया है. 

फ्री में कैसे मिलेगा Nothing Phone 2a?

भारत में ज्यादातर लोग एक-दूसरे को प्रेम भावना में भाई कहकर पुकारते हैं, जिनमें उनमें अपनापन दिखता है. इसी प्रेम भावनात्मक शब्द का इस्तेमाल करके नथिंग के मालिक ने एक गज़ब की रणनीति शुरू की है. नथिंग इंडिया भाई नाम आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए नथिंग ने ऐलान किया है कि, Carl Bhai की तरह यूज़र्स अपने एक्स यूज़रनेम में Bhai जोड़ें और Nothing India को टैग करके स्क्रीनशॉट शेयर करें. ऐसा करने वाले 10 लकी यूज़र्स को Nothing Phone 2a फ्री में मिलेगा. विजेताओं का ऐलान 1 मार्च 2024 को किया जाएगा.

ऐसे में अगर आप भी नथिंग कंपनी के इस अपकमिंग फोन को फ्री में पाना चाहते हैं, तो कंपनी द्वारा बताए गए इस आसान प्रोसेस को फॉलो करें और 1 मार्च तक का इंतजार करें.

यह भी पढ़ें: Nothing CEO ने Elon Musk को दिया भारत में पैसा कमाने का मंत्र, कहा- नाम बदलना पड़ेगा 'एलन भाई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget