एक्सप्लोरर

इंटरनेट पर सिस्टम को हैक होने से बचाना है तो ये काम करें, चाह कर भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे हैकर्स

खुद के सिस्टम को अगर आप हैकिंग से बचाना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखें. हैकर्स आपकी लापरवाही का फायदा उठाकर आपके कीमती डेटा को चुरा सकते हैं.

इंटरनेट आज हम सब की जरूरत बन गया है. आज अगर हमें कोई भी काम करना हो तो ये बिना इंटरनेट के संभव नहीं है. इंटरनेट ने जहां एक ओर हमारी जिंदगी पहले से ज्यादा आसान और बेहतर बना दी है तो वहीं, दूसरी ओर मुश्किलें भी बड़ा दी है. दरअसल, इंटरनेट पर एक छोटी सी लापरवाही हमारा कीमती डेटा गलत हाथों में पहुंचा सकती है. इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए हैकर्स भी एक्टिव हो गए हैं और लोगों को अलग-अलग तरीके से अपना शिकार बना रहे हैं. हालांकि अगर आप थोड़ी सी समझदारी दिखाए तो आप हैकिंग से बच सकते हैं. आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कैसे खुद को इंटरनेट पर हैकिंग का शिकार होने से बचा सकते हैं.

इसके लिए आपको कोई अलग से मेहनत या ज्ञान लेने की जरूरत नहीं है. बस आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना है और अलर्ट होकर इंटरनेट पर सर्फिंग  करनी है. ये बातें सिर्फ अपने तक सीमित न रखें बल्कि परिवार में दूसरे व्यक्ति और बच्चों को भी बताएं. 

वेब ब्राउज़र को रखें अपडेट

जिस भी वेब ब्राउज़र से आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं उसे हमेशा अप-टू-डेट रखें. दरअसल, समय-समय पर ब्राउज़र के अपडेट आते हैं जिसमें नए सिक्योरिटी अपडेट, बग से जुड़ी समस्या का समाधान आदि किया हुआ होता है. ऐसे में यदि आप अपने ब्राउज़र को अपडेट नहीं करते हैं तो हैकर्स के लिए आपकी सिक्योरिटी को तोड़ना आसान हो जाता है.

पासवर्ड

इंटरनेट पर जब भी आप किसी वेबसाइट या अन्य जगह लॉग-इन करते हैं तो आपको लॉग-इन डिटेल्स की जरूरत पड़ती है. हमेशा अपने लॉग-इन डिटेल्स स्ट्रांग बनाएं. कहने का मतलब आपका पासवर्ड ऐसा होना चाहिए जिसे हैकर्स भूलकर भी क्रैक न कर पाए और उनके लिए अंदाजा लगाना मुश्किल हो. दरअसल, कई लोग जन्मतिथि को अपना पासवर्ड बना लेते हैं जिससे हैकर्स के लिए पासवर्ड को क्रैक करना आसान हो जाता है. इसलिए हमेशा ऐसा पासवर्ड चुने जो सबसे यूनिक हो. आप चाहे तो गूगल पासवर्ड मैनेजर की मदद से खुद के लिए स्ट्रांग पासवर्ड चुन सकते हैं.

ब्राउज़र की बात माने

कई बार जब आप इंटरनेट पर सर्फिंग  कर कुछ डाउनलोड करते हैं तो आपने अक्सर ये देखा होगा कि आपका ब्राउज़र आपको एक वार्निंग देता है कि ये फाइल सेफ नहीं है या ये वेबसाइट सेफ नहीं है. ऐसे में अगर आप वार्निंग को इग्नोर करते हैं तो आपका डेटा हैक हो सकता है. हमेशा सर्च इंजन की ओर से मिल रही वार्निंग को ध्यान से पढ़ें और सतर्क होकर सर्फिंग  करें. 

सिक्योरिटी को और बेहतर बनाएं

दरअसल, जिस भी ब्राउज़र का आप इस्तेमाल करते हैं उसमें कुछ स्पेशल सिक्योरिटी ऑप्शन मिलते हैं. आप बेहतर सिक्योरिटी के लिए सेफ ब्राउज़िंग प्रोटेक्शन को ऑन करके रखें. ऐसा करने से सभी फेक वेबसाइट पर आपका ब्राउज़र आपको ज्यादा सिक्योरिटी प्रदान करेगा. 

टू स्टेप ऑथेंटिकेशन

टू स्टेप ऑथेंटिकेशन यानी सिक्योरिटी की एक और लेयर. इंटरनेट की दुनिया में खुद को सेफ रखना चाहते हैं तो हर जगह टू स्टेप ऑथेंटिकेशन को ऑन करें.  इससे जब भी कोई व्यक्ति या आप अपना अकाउंट लॉग-इन करेंगे तो आपको सिक्योरिटी के दो चेक प्वाइंट से होकर गुजरना पड़ेगा. ऐसे में हैकर्स के लिए आपका पासवर्ड या आपके डेटा को चुराना आसान नहीं होगा. हर छोटे एप्लीकेशन से लेकर बड़े-बड़े वेबसाइट पर टू स्टेप ऑथेंटिकेशन मौजूद होता है.

ये कुछ सरल सी बातें हैं जिन्हें अगर आप ध्यान में रखें तो खुद को इंटरनेट की दुनिया में हैकिंग का शिकार होने से बचा सकते हैं. ध्यान रखें, अलर्टनेस ही एकमात्र जरिया है जिससे आप खुद को हैकर्स से बचा सकते हैं. अगर आप लापरवाही या जल्दबाजी में कोई काम इंटरनेट पर करते हैं तो आपकी सालों की मेहनत बर्बाद हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

Xiaomi से लेकर Samsung Galaxy तक पर बंपर डिस्काउंट, डील ऐसी कि तुरंत खरीद लेंगे फोन

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल में Chip Industry की शुरुआत, Semicon 2.0 का अगला बड़ा प्लान
5 साल में Chip Industry की शुरुआत, Semicon 2.0 का अगला बड़ा प्लान
स्पैम कॉल से परेशान? TRAI का नया नियम, AI पकड़ेगा संदिग्ध नंबर
स्पैम कॉल से परेशान? TRAI का नया नियम, AI पकड़ेगा संदिग्ध नंबर
नए Chip और दमदार Battery के साथ, इस हफ्ते लॉन्च हुए ये Smartphones
नए Chip और दमदार Battery के साथ, इस हफ्ते लॉन्च हुए ये Smartphones
iPhone 18 Pro Max खरीदने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए, जानें हिसाब-किताब
iPhone 18 Pro Max खरीदने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए, जानें हिसाब-किताब

वीडियोज

फुटबॉल खिलाड़ी निशान-सामने वोट का गोल पोस्ट!
नंदीग्राम में बड़ा उलटफेर! Mamata के उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन
Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
UAE के राष्ट्रपति ने PM मोदी को किया फोन, बर्थ-डे विश के बाद जानें क्या कहा?
UP चुनाव में Gen- Z को ऐसे साधेगी समाजवादी पार्टी, उठाया ये खास कदम
UP चुनाव में Gen- Z को ऐसे साधेगी समाजवादी पार्टी, उठाया ये खास कदम
IMDb पर 8+ रेटिंग, नेटफ्लिक्स पर देखें 5 सबसे खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर 15 मिनट में पलटती है कहानी
मर्डर मिस्ट्री के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स पर देखें ये 5 फिल्में, IMDb पर 8+ रेटिंग
तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
तमिलनाडु CM विजय ने किया एक ग्राम सोने की अंगूठी देने का ऐलान, किसे मिलेगी?
दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा बड़ा झटका, रबाडा के बाद लुंगी एनगिडी वनडे सीरीज से बाहर
दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा बड़ा झटका, रबाडा के बाद लुंगी एनगिडी वनडे सीरीज से बाहर
कोहाट में ‘गुड तालिबान’ के फिदायीन हमले में 20 की मौत, 57 घायल
कोहाट में ‘गुड तालिबान’ के फिदायीन हमले में 20 की मौत, 57 घायल
ममता बनर्जी को EC ने दिया पार्टी नाम, फुटबॉल प्लेयर होगा चिह्न, रितब्रता को क्या मिला?
ममता बनर्जी को EC ने दिया पार्टी नाम, फुटबॉल प्लेयर होगा चिह्न, रितब्रता को क्या मिला?
‘समंदर में गैर-पेशेवर बर्ताव’, युद्धपोत से पाक जहाज के टकराने पर भारत की दो टूक
‘समंदर में गैर-पेशेवर बर्ताव’, युद्धपोत से पाक जहाज के टकराने पर भारत की दो टूक
Embed widget