एक्सप्लोरर

Apple Watch: एपल वॉच से बिना स्मार्टफोन के भी चला सकेंगे यूट्यूब, जानिए कैसे

Apple ने एक न्यू एप को लॉन्च किया है. इस ऐप की मदद से अब आप बिना स्मार्टफोन, लैपटॉप या कंप्यूटर के भी यूट्यूब के वीडियो देख सकते हैं. एप का नाम है वॉचट्यूब.

Apple New App WatchTube: यूट्यूब (YouTube) का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है. कोई मनोरंजन के लिए, कोई डांस के लिए, कोई वीडियो क्रिएट करता है तो कोई खाना बनाना सीखता है. अब इन सभी कामों के लिए यूट्यूब एप पर वीडियो देखने के लिए आमतौर पर हमारे पास या तो स्मार्टफोन या फिर डेस्कटॉप या लैपटॉप होना चाहिए, जहां हम इसके ऐप या ब्राउजर वर्जन को एक्सेस करते हैं. लेकिन अब Apple ने ऐसा तरीका पेश कर दिया है, जिससे आप बिना स्मार्टफोन, लैपटॉप या डेस्कटॉप के भी यूट्यूब वीडियो (YouTube video) देख सकते है. आइए इस तरीके के बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

अगर आप बिना स्मार्टफोन या डेस्कटॉप/लैपटॉप के यूट्यूब (YouTube) ऐप पर वीडियो देखना चाहते हैं, तो आपके पास Apple Watch होनी चाहिए. दरअसल, एपल (Apple) ने एक नया ऐप पेश किया है जिसके जरिए आप यूट्यूब ऐप के बिना ही यूट्यूब वीडियोज को देख सकते हैं और एन्जॉय कर सकते हैं. यहां हम आपको इस एप से जुड़ी पूरी जानकारी दे रहे हैं. 

ऐप की सहायता से यूट्यूब वीडियोज

एपल हमेशा कुछ नया और बेहतर करने की कोशिश में रहता है. इसी क्रम में अब एपल (Apple) अपने एपल वॉच (Apple Watch) यूजर्स को एक नया फीचर दे रही है. इस नए फीचर की सहायता से यूजर्स अपनी स्मार्टवॉच पर ही यूट्यूब (YouTube) का मजा ले सकते हैं. दरअसल, एपल ने एक नया एप बनाया है, जिसका नाम वॉचट्यूब (WatchTube) है. इस एप को एपल वॉच के लिए बनाया गया है. इसे ऐप स्टोर (App Store) से डाउनलोड किया जा सकता है. ऐप की सहायता से आप यूट्यूब वीडियोज देख सकते हैं. वीडियो देखने के साथ साथ आप उनके डिस्क्रिप्शन को भी पढ़ सकते हैं. इसके अलावा होम फीड ब्राउज कर सकते हैं और वीडियोज को लाइक भी कर सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि इस ऐप से वीडियोज के लिए क्यूआर कोड भी जनरेट हो सकता है. 

एक और बात ध्यान देने वाली है कि इस ऐप से आप अपने पर्सनल यूट्यूब अकाउंट को लिंक नहीं कर सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि वॉचट्यूब (WatchTube) ऐप वॉचओएस 6 (WatchOS 6) और उसके बाद के वर्जन को सपोर्ट करती है.

Gionee P50 Pro : जियोनी ने लॉन्च किया अपना जियोनी पी50 प्रो स्मार्टफोन, यहां जानें इसके फीचर्स और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget