एक्सप्लोरर

शोआमी ने लॉन्च किए Redmi 6 और 6A स्मार्टफोन, 5,999 रुपये से शुरू है कीमत

यह पहला मौका है जब शाओमी ने भारत में लॉन्च किए गए अपने किसी स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम के प्रोसेसर का इस्तेमाल नहीं किया.

चाइनीज मोबाइल मेकर शाओमी ने आज अपने रेडमी 6 सीरीज के नए स्मार्टफोन Redmi 6 और Redmi 6A को भारत में लॉन्च कर दिया है. इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को रेडमी 5A और रेडमी 5 के अपग्रेड के तौर पर भारत में लॉन्च किया गया है. यह पहला मौका है जब शाओमी ने भारत में लॉन्च किए गए अपने किसी स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम के प्रोसेसर का इस्तेमाल नहीं किया.

रेडमी 6A की स्पेसिफिकेशन शाओमी ने पहली बार अपने सबसे कम बजट वाले स्मार्टफोन 6A में 18:9 के आस्पेक्ट रेश्यो वाला 5.45 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया है. शाओमी ने इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम का प्रोसेसर देने की बजाए मीडिया टेक के हीलियो P22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है. कंपनी का दावा है कि यह पुराने प्रोसेसर की तुलना में यह 39% तक तेज चलेगा और 48% बैटरी की भी बचत करेगा.

कैमरा फ्रंट पर भी शाओमी ने सुधार का दावा किया है. कंपनी ने रियर कैमरा के 13 मेगापिक्सल के सिंगल सेंसर का इस्तेमाल किया है. रियर कैमरा में फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस तकनीक का इस्तेमाल किया है. सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो कि पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है.

स्मार्टफोन में 3000mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. स्मार्टफोन के दो वेरिएंट्स को भारत में लॉन्च किया गया है. 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है, जबकि 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है.

रेडमी 6 की स्पेसिफिकेशन शाओमी ने रेडमी 6 स्मार्टफोन में भी 18:9 के आस्पेक्ट रेश्यो वाला 5.45 इंच एचडी डिस्प्ले इस्तेमाल किया है. इस स्मार्टफोन में भी मीडियाटेक के हीलियो P22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. इस स्मार्टफोन के भी दो वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए हैं. स्मार्टफोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है, जबकि 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है. स्मार्टफोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है.

शाओमी ने रेडमी 6 में बड़ा बदलाव करते हुए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. स्मार्टफोन में रियर पैनल में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं जो कि पोर्ट्रेट मोड को सपोर्ट करते हैं. सेल्फी लेने के लिए फोन में पोर्ट्रेट मोड के सपोर्ट वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget