एक्सप्लोरर

शाओमी का बजट स्मार्टफोन रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस भारत में 14 फरवरी को होगा लॉन्च

शाओमी अपना नया बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाला है. 14 फरवरी को कंपनी भारत में एक इवेंट का आयोजन करने वाली है. इस दिन कंपनी अपना बजट स्मार्टफोन रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस लॉन्च कर सकती है.

नई दिल्लीः शाओमी अपना नया बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाला है. 14 फरवरी को कंपनी भारत में एक इवेंट का आयोजन करने वाली है. उम्मीद है कि इस दिन कंपनी अपना बजट स्मार्टफोन रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस लॉन्च कर सकती है. इस इवेंट के मीडिया इनवाइट पर '5' लिखा गया है. ऐसे में ये पक्का है कि आने वाला स्मार्टफोन रेडमी 5 होगा. इस स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकते हैं.

चीन में शाओमी ने इन स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च किया था. इसके 2 जीबी वेरिएंट की कीमत 799 युआन ( लगभग 8,100 रुपये) , 3 जीबी वेरिएंट की कीमत 899 रुपये (लगभग 9,100 रुपये) और 4 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,099 युआन (लगभग 11,200 रुपये) है.

वहीं रेडमी 5 प्लस की बात करें तो इसके 3 जीब रैम वेरिएंट की कीमत 999 युआन ( लगभग 10,200 रुपये) और 4 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,299 युआन (लगभग 13000 रुपये) चीन के बाजारों में रखी गई है.

शाओमी का बजट स्मार्टफोन रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस भारत में 14 फरवरी को होगा लॉन्च

स्पेसिफिकेशन रेडमी 5 और 5 प्लस के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस दोनों काफी कुछ एक जैसे स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं ये दोनों ही स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करते हैं. रेडमी 5 में 5.7 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 720x1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है. वहीं रेडमी 5 प्लस में 5.99 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसकी रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है. दोनों ही स्मार्टफोन 18:9 अस्पेक्ट रेशियो के साथ आते हैं.

प्रोसेसर की बात करें तो रेडमी 5 में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट दी गई है. वहीं रेडमी 5 प्लस में 2GHz स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट दी गई है. रेडमी 5 2 जीबी , 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट में आता है वहीं रेडमी 5 3 जीबी और 4 जीबी की रैम वैरिएंट में आता है.

फोटोग्राफी की बात करें तो रेडमी 5 और 5 प्लस में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. वहीं 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. जिसके साथ कंपनी ने सॉफ्ट-लाइट सेल्फी फ्लैश दिया है. स्टोरेज की बात करें तो रेडमी 5 16 जीबी और 32 जीबी वेरिएंट में आता है और रेडमी 5 प्लस 32 जीबी और 64 जीबी के वेरिएंट में आता है. जिसे एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा.

कनेक्टिविटी की बात करें तो रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11, GPS, 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है. रेडमी 5 में 3300mAh की बैटरी दी गई है वहीं रेडमी 5 प्लस में 4000mAh की बैटरी दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget