एक्सप्लोरर

Redmi Y2 कीमत आई सामने, 7 जून को होगा ये AI सेल्फी कैमरा फोन लॉन्च

इसमें 16 मेगापिक्सल का AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) वाला सेल्फी कैमरा दिया जाएगा. इसकी कीमत भी सामने आई है.

नई दिल्लीः शाओमी ने पिछले महीने मई में रेडमी S2 चीन के बाजारों में उतारा था और अब इसका भारतीय वर्जन रेडमीY2 नाम के साथ आने वाला है. 7 जून को शाओमी इसे भारत में लॉन्च करने वाली है. शाओमी ने ट्वीट करके लॉन्च इवेंट की जानकारी दी है. रेडमी Y2 भारत में एमेजन एक्सक्लूसिव होगा. शाओमी अपने टीजर से लेकर एमेजन के पेज तक पर इसे बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन बता रहा है. इसमें 16 मेगापिक्सल का AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) वाला सेल्फी कैमरा दिया जाएगा.  हालांकि इसके नाम को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है.ये जानकारी हमने आपको दी थी और अब इसकी कीमत को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है.

क्या हो सकती है कीमत? mysmartprice की रिपोर्ट के मुताबिक रेडमी Y2 दो वेरिएंट 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध होगा. इसकी कीमत 9,999 रुपये से शुरु होगी. इसी फोन को रेडमी S2 के नाम से मई में चीन के बाजारों में उतारा गया और इसकी कीमत 999 युआन ( लगभग 10,600 रुपये) से रखी गई. वहीं, 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 1299 युआन (लगभग 13000 रुपये) रखा गया.

Redmi Y2 के स्पेसिफिकेशन क्या होंगे? रेडमी Y2 चीन में लॉन्च हुए रेडमी S2 का भारतीय वर्जन होगा. रेडमी S2 की बात करें तो इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है. इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है. फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर को इस्तेमाल किया है. ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है. फोन दो वेरिएंट में आएगा पहला 3 जीबी रैम के साथ जिसमें 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी, तो वहीं दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज होगी. दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे.

कैमरे की अगर बात करें तो फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. यह एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई स्मार्ट ब्यूटी जैसे फीचर के साथ आता है. रियर पर दो सेंसर दिए गए हैं. प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का. कैमरे फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), एफ/2.2 अपर्चर, एआई पोर्ट्रेट मोड, पनोरमा मोड और एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं. वहीं यूज़र रियर कैमरे से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे.

फोन के अगर बैटरी की बात करे तो फोन में 3080 एमएएच की बैटरी दी गई है. सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है जो पिछले हिस्से पर कैमरे के नीचे मौजूद है. इसके अलावा फोन फेस रिकग्निशन के साथ आएगा. कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे आम फीचर शामिल हैं. एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड एमीटर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास हैंडसेट का हिस्सा हैं. स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.73x77.26x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget