एक्सप्लोरर

बजट टीवी सेक्शन में Xiaomi की नई पेशकश, Thomson से होगा मुकाबला

शाओमी ने एक बेहद सस्ता टीवी लॉन्च किया है, जोकि बजट सेगमेंट को टारगेट करता है. इस टीवी का साइज़ 43 इंच का है

नई दिल्ली: शाओमी ने बजट सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए अपना एक सस्ता टीवी लॉन्च किया है.  यह 43 इंच के साइज़ में आया है, और इसका मॉडल नंबर E43K है. अब चूंकि यह बजट सेगमेंट में आया है तो इसमें बहुत ज्यादा फीचर्स को जगह नहीं मिली है, इतना ही नहीं इसमें ब्लूटूथ की सुविधा भी नहीं दी गई है. जबकि कंपनी के ने टीवी में ब्लूटूथ की सुविधा मिलती है.

डिस्प्ले की बात करें तो शाओमी के नए Mi TV E43K में बेजल-लेस डिजाइन दिया गया है. इसका 43 इंच का फुल-स्क्रीन डिस्प्ले जोकि 1920×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ है, इसका व्यूइंग एक्सपीरियंस काफी बेहतर होगा. परफॉरमेंस के लिए इसमें 64 बिट ड्यूल-कोर प्रोसेसर दिया है, इसके अलावा इसमें 1GB की रैम और 8GB का इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी गई है.

यह टीवी वायरलेस प्रोजेक्शन, DTS डीकोडिंग को सपॉर्ट भी करता है. इसके अलावा इसमें बिल्ट-इन पैचवॉल आर्टिफिशल इंटेलीजेंस सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा ऑडियो के लिए इसमें DTS 2.0 के साथ 8W के दो स्पीकर्स दिए गए हैं. इतना ही नहीं इसमें  कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स भी मिलते हैं.साथ ही, यूजर्स Mi ऐप स्टोर का भी एक्सेस कर सकते हैं. कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई कनेक्टिविटी और इंफ्रारेड का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा इसमें 2 HDMI पोर्ट्स दिए गये हैं. शाओमी ने यह टीवी चीन में लॉन्च किया है. इस नए टीवी की कीमत 1099 युआन (11,700 रुपये) है. भारत में इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है.

Thomson से होगा मुकाबला

शाओमी के नए Mi TV E43K का मुकाबला Thomson UD9 टीवी से होगा, यह कम बजट में आने वाला शानदार स्मार्ट टीवी है, इसकी कीमत 19,499 रुपये है. इसमें 4K रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले मिलता है. इसका रिफ्रेश रेट 60 Hz है. इसके अलावा बेहतर साउंड के लिए इसमें 20 वॉट साउंड आउटपुट दिया है. यह टीवी एंड्राइड पाई बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. परफॉरमेंस के लिए इसमें A73, Dual-core प्रोसेसर दिया है. इसके अलावा इसमें 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलती है.इस टीवी में आपको फेसबुक, यूट्यूब, प्राइम विडियो समेत कई पॉप्युलर ऐप प्री-लोडेड मिलते हैं. यह टीवी फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. कंपनी इस टीवी पर एक साल की वारंटी दे रही है.

यह भी पढ़ें 

20 हजार के बजट में आते हैं 40 इंच के ये शानदार स्मार्ट टीवी, जानें फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget