एक्सप्लोरर

शाओमी का नया 'देश का स्मार्टफोन' होगा Flipkart Exclusive , 30 नवंबर को हो रहा है लॉन्च

शाओमी 30 नवंबर को अपना नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाली है और इसे लेकर कंपनी कुछ टीजर जारी कर चुकी है. अब कंपनी ने ये भी साफ कर दिया है कि आना वाला देश का स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लुसिव होगा

नई दिल्लीः शाओमी 30 नवंबर को अपना नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाली है और इसे लेकर कंपनी कुछ टीजर जारी कर चुकी है. अब कंपनी ने ये भी साफ कर दिया है कि आना वाला देश का स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट एक्सक्लुसिव होगा. इससे पहले जारी किए गए टीजर में कंपनी ने इशारा किया है कि आना वाला शाओमी फोन बेहतर बैटरी लाइफ वाला होगा.

फ्लिपकार्ट पर 'देश का स्मार्टफोन' के लिए एक नया वेब पेज बनाया गया है. हालांकि इसपर आने वाले रेडमी फोन से जुड़े किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन ये जानकारी दी गई है कि ये फ्लिपकार्ट एक्सक्लुसिव होगा. इससे पहले रेडमी इंडिया के ट्विटर हैंडल से आने नए स्मार्टफोन का वीडियो टीजर जारी किया गया था और बताया गया था कि स्मार्टफोन जबरदस्त बैटरी के साथ आएगा.

Capture

30 नवंबर को भारत में शाओमी रेडमी 5A लॉन्च कर सकती है जिसे चीनी बाजार में हाल ही में लॉन्च किया गया है. चूंकि इस स्मार्टफोन को रेडमी इंडिया के ट्विटर अकाउंट से टीज़ किया जा रहा है ऐसे में पूरी उम्मीद है कि ये स्मार्टफोन रेडमी ब्रांड सीरीज का हिस्सा होगा. रेडमी 5A को लेकर शाओमी का दावा है कि ये स्मार्टफोन 8 दिन की बैटरी लाइफ देता है.

रेडमी 5A कंपनी का लो-बजट स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 599 युआन (लगभग 5,999 रुपये) है. 'देश का स्मार्टफोन' नाम ये साफ करता है कि आने वाला शाओमी फोन लो-बजट में बेहतर स्पेसिफिकेशन वाला होगा.

स्पेसिफिकेशन रेडमी 5A में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसकी रिजल्यूशन 720x1280 पिक्सल है. ऩए स्मार्टफोन में 1.4GHz क्वार्ड कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है साथ ही 2 जीबी की रैम दी गई है. इसमें 16 जीबी की मैमोरी दी गई है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा फ्रंट की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल वाला f/2.2 अपर्चर के साथ रियर कैमरा दिया गया है वहीं इसमें 5 मेगापिक्सल का 5 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE , जीपीआरएस, Wi-Fi जैसे ऑप्शन दिए गए हैं.

रेडमी 5A MIUI 9 ओएस के साथ आता है. डुअल सिम वाला रेडमी 5A 3000mAh की बैटरी के साथ आता है. जो 8 दिन तक स्टैंडबाई टाइम देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget