एक्सप्लोरर

Xiaomi Civi स्मार्टफोन 32MP फ्रंट कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, सिर्फ इतने मिनट में होगा फुल चार्ज

Xiaomi Civi स्मार्टफोन को कंपनी ने फिलहाल घरेलू बाजार में उतारा है. वहीं उम्मीद की जा रही है कि ये स्मार्टफोन फेस्टिव सीजन के दौरान भारत में लॉन्च किया जा सकता है. जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स.

शाओमी ने नए स्मार्टफोन Xiaomi civi को चीन में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने फोन को CNY 2,599 यानी करीब 29600 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ उतारा है.   इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के अलावा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर दिया गया है. फोन तीन कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है. इसकी पहली सेल कल आयोजित की जाएगी. इस स्मार्टफोन के भारतीय बाजार में पेश होने का इंतजार है. कंपनी की तरफ से अभी नहीं बताया गया है कि ये भारत में कब लॉन्च किया जाएगा.  

स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi civi में 6.55 इंच का फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन (1,080x2,400 पिक्सल) है. इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है. ये फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. 

कैमरा
Xiaomi civi में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है. साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लैंस मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी और कनेक्टिविटी
पावर के लिए Xiaomi Civi में 4500mAh बैटरी दी गई है, जो 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. दावा किया गया है कि ये फोन की बैटरी महज 36 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. शाओमी का ये फोन ब्लू, ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है.

इससे होगा मुकाबला
Xiaomi Civi का भारत में iQOO Z5 स्मार्टफोन से मुकाबला होगा. इसमें 6.67 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2400 पिक्सल) है. फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर का यूज किया गया है. इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. iQOO Z5 स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा. वहीं 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल है. साथ ही 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 5000mAh की बैटरी दी गई है.  

ये भी पढ़ें

Samsung Galaxy F42 5G स्मार्टफोन आज भारत में होगा लॉन्च, फिंगरप्रिंट सेंसर से होगा लैस

रियलमी जीटी नियो 2 भारतीय बाजार में जल्द होगा लॉन्च, 5जी टेक्नलॉजी से लैस है ये स्मार्टफोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget