एक्सप्लोरर

Xiaomi के इस 5G स्मार्टफोन ने मचाया तहलका, सिर्फ 5 मिनट में बिके 230 करोड़ रुपये के हैंडसेट

Xiaomi Civi 5G स्मार्टफोन को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया है. वहीं अब इस जबरदस्त स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने का इंतजार है. यहां ये फोन कब लॉन्च होगा अभी इसको लेकर खुलासा नहीं किया गया है.

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने हाल ही में अपना लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था. इस धांसू फोन की पहली सेल 30 सितंबर को हुई, जिसमें इस फोन ने बिक्री के नए रिकॉर्ड कायम किए. ये स्मार्टफोन इतना पॉपुलर हुआ कि सिर्फ पांच मिनट में ही 230 करोड़ रुपये के हैंडसेट बिक गए. फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर और 64 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन को कंपनी ने CNY 2,599 यानी करीब 29600 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ उतारा है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में. 

स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi civi में 6.55 इंच का फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन (1,080x2,400 पिक्सल) है. इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है. ये फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. 

कैमरा
Xiaomi civi में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है. साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लैंस मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी और कनेक्टिविटी
पावर के लिए Xiaomi Civi में 4500mAh बैटरी दी गई है, जो 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. दावा किया गया है कि ये फोन की बैटरी महज 36 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. शाओमी का ये फोन ब्लू, ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है.

इससे होगा मुकाबला
Xiaomi Civi का भारत में iQOO Z5 स्मार्टफोन से मुकाबला होगा. इसमें 6.67 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2400 पिक्सल) है. फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर का यूज किया गया है. इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. iQOO Z5 स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा. वहीं 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल है. साथ ही 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 5000mAh की बैटरी दी गई है.  

ये भी पढ़ें

Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन 7000mAh की दमदार बैटरी से है लैस, यहां जानें कैसे कम कीमत में खरीद सकते हैं

Amazon Festival Sale: एमेजॉन सेल में इन स्मार्टवॉच पर मिल रहा है सबसे अधिक डिस्काउंट, जल्द करें ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget