एक्सप्लोरर

WhatsApp में जल्द मिल सकता है फिंगरप्रिंट लॉक सपोर्ट, इन फीचर्स पर भी हो रहा है काम

फिंगरप्रिंट लॉक सपोर्ट अभी टेस्टिंग पेज में है और जल्द ही कंपनी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इस फीचर को रिलीज कर सकती है.

नई दिल्ली: पॉपुलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप में इन दिनों बदलावों का दौर जारी है. कंपनी ने एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के ऐप्स में नए फीचर जोड़े हैं. हालांकि इस दौरान व्हाट्सएप के वेब सपोर्ट में कोई नया फीचर देखने को नहीं मिला. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक अब व्हाट्सएप वेब प्लेटफॉर्म पर नए फीचर जोड़ने जा रहा है.

WAbetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप के वेब सपोर्ट में जो नए फीचर आएंगे उनमें एलब्म और ग्रुप स्टीकर्स शामिल हैं. एलब्म फीचर की वजह से एक साथ भेजे गए फोटो और वीडियो सिंगल बबल में दिखाई देंगे. जबकि ग्रुप स्टीकर्स उसी तरह से काम करेंगे जैसे की स्मार्टफोन में करते हैं.

दोनों नए फीचर अब तक एक्टिव नहीं हुए हैं. कंपनी कुछ यूजर्स के साथ इन फीचर्स को टेस्ट कर रही है. कंपनी चाहती है कि नए फीचर रिलीज करने से पहले उनमें किसी तरह की कमी ना रह जाए. व्हाट्सए इन फीचर्स को आधिकारिक तौर पर कब जारी करेगा इस बारे में भी अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है.

फिंगरप्रिंट लॉक सपोर्ट

एक दिन पहले सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि व्हाट्सएप एंड्रॉयड ऐप में फिंगरप्रिंट लॉक सपोर्ट देने पर काम कर रहा है. इस फीचर को भी कंपनी ने अभी टेस्टिंग पेज में रखा है. जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक फिंगरप्रिंट लॉक एक्टिव होने के बावजूद यूजर्स को अभी नोटिफिकेशन पैनल से रिप्लाई करने का विकल्प मिल रहा है. इसकी वजह फिंगरप्रिंट सेंसर का सिर्फ ऐप में ही काम करना बताई जा रही है.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिंगरप्रिंट सेंसर तीन विकल्प के साथ काम करेगा. ये तीनों विकल्प ऐप के ऑटोमैटिक लॉक होने से जुड़े होंगे. पहले विकल्प में ऐप उसी समय लॉक हो जाएगा. दूसरे विकल्प में ऐप को लॉक होने में एक मिनट का समय लगेगा, जबकि तीसरे विकल्प में ऐप 30 मिनट बाद लॉक होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास

Embed widget