एक्सप्लोरर

Zomato के डिलीवरी बॉय ने खाना पहुंचाने से पहले तीन बार पैकेट में हाथ डालकर खाया खाना, वीडियो वायरल

यह वायरल वीडियो अब कंपनी के पास भी पहुंच गया है जिसके बाद कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद वे भी हैरान हैं और ग्राहकों का खाना खाने वाले डिलिवरी ब्वॉय को कंपनी से निकाल दिया है.

नई दिल्ली: ऑनलाइन खाना मंगवाने और खाना खाने के शौकीन हैं तो ये किस्सा आपको अंदर से हिला सकता है. अक्सर हमें कभी भूख लगी होती है या कुछ अच्छा खाने का मन करता है तो हम बाहर से खाना ऑर्डर करने की सोचते हैं. तो वहीं कई बार खाना पसंद नहीं आता है तो कई बार जच जाता है. लेकिन कई लोग ऑनलाइन खाने को लेकर इस बात की शिकायत कर चुके हैं कि उनके पास जब खाना आता है तो वो काफी कम होता है. अभी तक इस बात का कोई खुलासा नहीं हो पाया था कि ऐसा क्यों होता है. लेकिन जोमैटो के डिलीवरी बॉय का वायरल वीडियो आपको सारी कहानी बयां कर सकता है. जी हां फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें जोमैटो (Zomato) फूड ऐप का डिलीवरी बॉय खाना डिलीवर करने से पहले एक गली में साइड में स्कूटी खड़े पर उसे खा रहा है. अपने फूड बैग में से वो चावल से बनी कोई डिश निकालता है, उसे थोड़ा खाता है और फिर उसे वापस पैक करके बैग में रख देता है. ऐसा वो एक बार नहीं बल्कि दो बार करता है. यह वायरल वीडियो अब कंपनी के पास भी पहुंच गया है जिसके बाद कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद वे भी हैरान हैं और ग्राहकों का खाना खाने वाले डिलिवरी ब्वॉय को कंपनी से निकाल दिया है. Zomato ने अपने ब्लॉग में इस वीडियो को लेकर जानकारी दी है कि यह वीडियो दक्षिण भारत के मदुरै की है. वीडियो में खाना खाते दिख रहे डिलीवरी बॉय से वीडियो के संबंध में पूछताछ की गई है और उसे कंपनी से बाहर का रिस्ता दिखा दिया गया है. कंपनी ने ब्लॉग में आगे लिखा, 'हम इस मामले को गंभीरता से लेते हैं और भविष्य में यह सुनिश्चित करेंगे कि डिलिवरी वाले पैकेट को रास्ते में खोला ना जा सके. इसके लिए हम खाने की पैकिंग को और मजबूत करेंगे. खाने के पैकेट के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ का हम समर्थन नहीं करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget