एक्सप्लोरर

यूजर्स का डेटा मांगने वाले एप के 'बुरे दिन' होंगे शुरु!

जब हम और आप किसी मोबाइल ऐप को डाउनलोड करते हैं तो वह आपसे आपके कई तरह ऐक्सेस मांगता है. कुछ मोबाइल एप्स फोन ग्राहकों की सूचनाओं को मांगने के मामले को टेलीकॉम रेगूलेटरी (ट्राई) गंभीरता से ले रहा है.

नई दिल्ली: जब हम और आप किसी मोबाइल ऐप को डाउनलोड करते हैं तो वह आपसे आपके कई तरह ऐक्सेस मांगता है. कुछ मोबाइल एप्स फोन ग्राहकों की सूचनाओं को मांगने के मामले को टेलीकॉम रेगूलेटरी (ट्राई) गंभीरता से ले रहा है.

नियामक के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि कुछ मोबाइल एप्स ऐसे सूचनाएं मांगते हैं जिनका उनके कामकाज से कोई लेना देना नहीं होता. ट्राई के चेयरमैन आर एस शर्मा ने कहा कि नियामक की इस पर निगाह है वह जल्द डाटा गोपनीयता और सुरक्षा पर विचार विमर्श शुरू करेगा.

शर्मा ने कहा, ‘‘कोई ऐप क्या करती है और क्या सूचना मांगी जा रही है इसमें तालमेल होना चाहिए. इस पर हम परिचर्चा पत्र लाएंगे. इस पर काम चल रहा है.’’ शुक्रवार को केंद्र ने उच्चतम न्यायालय को बताया था कि प्रयोगकर्ता के आंकड़े जीवन के अधिकार और व्यक्तिगत आजादी का हिस्सा है जो संविधान के तहत दिया गया है. इसके संरक्षण के लिए जल्द नियमन लाया जाएगा.

शर्मा ने हालिया साक्षात्कार में हालांकि इस मामले का उल्लेख नहीं किया. उन्होंने कहा कि किसी मोबाइल ऐप द्वारा यदि कोई सूचना मांगी जाती है तो वह तार्किक होनी चाहिए और सामान्य प्रक्रिया में न्यूनतम सूचना के सिद्धान्त का अनुपालन किया जाना चाहिए.

शर्मा ने कहा कि यदि किसी ऐप को इससे मतलब नहीं है कि प्रयोगकर्ता पुरुष है या स्त्री तो इसका व्यापक सिद्धान्त है कि इसके बारे में नहीं पूछा जाना चाहिए. हालांकि, ट्राई प्रमुख ने यह नहीं बताया कि क्या इस तरह के विचार विमर्श से डाटा गोपनीयता और सुरक्षा पर नियम या नियमन आएंगे. उन्होंने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास

Embed widget