एक्सप्लोरर

ये हैं टॉप 6 फेस अनलॉक वाले स्मार्टफोन जिनकी कीमत 20,000 रुपये से कम है

स्मार्टफोन कंपनियां धीरे धीरे फेस अनलॉक को अब फ्रंट फेसिंग कैमरे की मदद से और विकसित कर रहीं हैं. बता दें कि सभी फोन में AI पॉवर्ड चिप नहीं होते है. कई ऐसे ब्रैंड हैं जिनका फेस अनलॉक फीचर इतना तेज है कि आप जैसे ही अपना फोन खोलते हैं वैसे ही आपका स्क्रीन अनलॉक हो जाता है.

नई दिल्ली: कैमरा आधारित फेस रिकॉग्निशन अब स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक जरूरी फीचर बनता जा रहा है और स्मार्टफोन कंपनियां इस चीज को काफी बेहतर ढंग से समझ भी रहीं हैं. फेस अनलॉक एक ऐसा फीचर है जो आपके सिक्योरिटी को और मजूबत बनाता है तो वहीं कोई भी आपका फोन कोई आसानी से अनलॉक नहीं कर सकता है. स्मार्टफोन कंपनियां धीरे धीरे फेस अनलॉक को अब फ्रंट फेसिंग कैमरे की मदद से और विकसित कर रहीं हैं. बता दें कि सभी फोन में AI पॉवर्ड चिप नहीं होते है. कई ऐसे ब्रैंड हैं जिनका फेस अनलॉक फीचर इतना तेज है कि आप जैसे ही अपना फोन खोलते हैं वैसे ही आपका स्क्रीन अनलॉक हो जाता है. तो चलिए आज हम उन्हीं 5 बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में आपको बताते हैं जिनका फेस अनलॉक सबसे तेज और बेहतर है.

ऑनर प्ले

फोन की कीमत 19,999 रुपये है. फोन में 3डी फेशियल स्कैनिंग AI की तरफ से दिया गया है जो आपको कई लाइटनिंग कंडिशन में मदद करता है. इस फोन में फीचर की मदद से आप अपने नोटिफिकेशन को भी दूसरों को दिखाने से छुपा सकते हैं. फेस अनलॉक के लिए यहां 16 मेगापिक्सल के कैमरे का इस्तेमाल किया गया है जो रात में भी काम करता है.

रियलमी 2 प्रो

फोन की कीत 15,990 रुपये है. ओप्पो की ये कंपनी शाओमी को टक्कर देने के लिए सबकुछ कर रही है. रियलमी 2 प्रो में स्पिफ्फी फेस अनलॉक ऑप्शन है. इसके लिए हमें इसके 16 मेगापिक्सल के कैमरे को धन्यवाद कहना चाहिए. हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं आई है कि फोन को कब एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलेगा.

ओप्पो F9

फोन की कीमत 18,990 रुपये है. फोन फास्ट फेस अनलॉक के साथ आता है जिसका सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है. फिंगरप्रिंट सेंसर से सैल फोन को उठाते ही फोन अनलॉक हो जाता है. हालांकि फोन आपके फेस के सामने ही होना चाहिए.

वीवो V9 प्रो

फोन की कीमत 15, 990 रुपये है. अपने विज्ञापनों में वीवो ने हमेशा से ही इस बात पर जोर दिया है कि फोन का फेस अनलॉक काफी बेतरीन है. फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. हालांकि ये फोन को जल्दी से अनलॉक नहीं करता है. तो वहीं अगर कोई आपके फेस के सामने फोन रखता है तो वो आसानी से अनलॉक हो सकता है.

मोटोरोला वन पॉवर

हाल ही लॉन्च हुए मोटोरोला वन पॉवर में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो फेस अनलॉक फीचर को सपोर्ट करता है. इस दौरान मोटोरोला ने नेटिव फेस अनलॉक एप को मोटो फोन के लिए भी रिलीज किया था. अब ये कहा जा रहा है कि एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट की मदद से शायद फेस अनलॉक थोड़ा तेज हो जाए.

आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1

फोन की कीमत 13, 999 रुपये है. फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वहीं लेटेस्ट अपडेट जिसे कंपनी ने रोलआउट किया इसकी मदद से फेस अनलॉक फीचर जुड़ गया है. हालांकि दिक्कत ये है कि फेस अनलॉक इस दौरान लो लाइट में उतना शानदार प्रदर्शन नहीं करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
Wooden Table Cleaning: क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
Embed widget