एक्सप्लोरर

Phone Tips: फोन चार्ज करते समय कभी न करें ये पांच काम, बैटरी को होगा नुकसान

कई बार घंटों चार्जिंग में लगा रहने के बाद भी फोन की बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है. आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जिससे आपके फोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी

आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का बेहद अहम हिस्सा बन चुका है. खासकर जब देश में कोरोना महामारी की वजह से सभी अपने-अपने घर में हैं तो इसका यूज और भी ज्यादा बढ़ गया है. जब स्मार्टफोन का ज्यादा यूज किया जा रहा है तो इसकी बैटरी भी जल्द ही खत्म हो जाती है और इसे फोन को बार-बार चार्ज करना पड़ता है. फोन चार्ज करते समय हम अक्सर कई ऐसी गलतियां कर जाते हैं जो कि फोन के लिए नुकसानदायक हैं. आज हम इन्हीं गलतियों की तरफ आपका ध्यान आकर्षित करवाना चाहते हैं. 

फोन को रात भर चार्जिंग में न लगाएं
कई बार हम रात को सोते वक्त अपना फोन चार्जिंग में लगा देते हैं और फोन रात भर चार्ज होता रहता है. ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए. इससे आपके स्मार्टफोन की बैटरी पर असर पड़ता है और फोन की बैटरी जल्दी खराब भी हो सकती है. इसलिए अपने फोन को ज्यादा देर तक चार्जिंग में न लगाएं.

20 प्रतिशत बैटरी बचने पर फोन तुरंत चार्ज करें
कई बार हम फोन की चार्जिंग को लेकर लापरवाही बरतते हैं. फोन जब तक खुद स्विच ऑफ न हो जाए हम चार्ज नहीं करते. लेकिन क्या आपको पता है ऐसा करने से फोन की बैटरी पर बहुत असर पड़ता है. अगर आपको अपने फोन की बैटरी को ठीक बनाए रखना है तो हमेशा 20 फीसदी बैटरी बचने पर ही फोन चार्जिंग में लगा देना चाहिए. बैटरी को बिना डाउन हुए ही चार्ज करने पर आप दुष्प्रभाव से बच सकते हैं. इसके लिए आप हो सके तो अपने साथ एक अच्छए पावरबैंक का इस्तेमाल करें. जरुरत पड़ने पर तुरंत फोन को चार्जिंग में लगाए.

ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें
फोन की बैटरी को खराब होने से बचाना है और लंबे समय तक चलाना है तो हमेशा अपने स्मार्टफोन को ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करें. अगर आप किसी दूसरे या लोकल चार्जर से फोन चार्ज करते हैं तो इससे आपके फोन की बैटरी पर बुरा असर पड़ता है. लगातार ऐसा करने से आपके फोन की बैटरी खराब भी हो सकती है. इसलिए फोन से साथ आने वाले चार्जर का ही उपयोग करें.

चार्जिंग से पहले फोन से कवर हटा दें
फोन को डेमेज होने से बचाने के लिए हम सभी कवर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कवर लगाकर फोन चार्ज करने से फोन जल्दी गर्म हो जाता है. कई बार चार्जिंग पिन ठीक से नहीं लग पाती तो फोन चार्ज नहीं हो पाता. इसलिए फोन को एक बार में फुल चार्ज करने की कोशिश करें. चार्जिंग के दौरान कवर हटाकर ही चार्ज करें.

फास्ट चार्जिंग एप्स का इस्तेमाल न करें
कई बार हम फोन की बैटरी को बचाने के लिए ऐसे फास्ट चार्जिंग एप्स डाउनलोड कर लेते हैं. जो फोन में लगातार चलते रहते हैं. इससे आपका भले ही जल्दी चार्ज हो जाता हो लेकिन बैटरी जल्दी ही खत्म हो जाती है. बैटरी बचाने वाली इन थर्ड पार्टी एप का बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है.

ये भी पढ़ें

बेहतरीन कैमरों के साथ मिल रहे हैं ये Smartphone, जानिए कीमत और फीचर्स

Laptop खरीदने का है प्लान, तो इन जरूरी बातों को जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय का बड़ा फैसला, किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज केस लिए वापस
सीएम विजय का बड़ा फैसला, किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज केस लिए वापस
Exclusive: ओपी राजभर अपने ही विभाग के प्रमुख सचिव से क्यों नाराज? abp न्यूज़ से खुलकर बोले
Exclusive: ओपी राजभर अपने ही विभाग के प्रमुख सचिव से क्यों नाराज? abp न्यूज़ से खुलकर बोले
3 ताकतवर देशों की लिस्ट में भारत, अमेरिका बाहर, किसने किया ये ऐलान
3 ताकतवर देशों की लिस्ट में भारत, अमेरिका बाहर, किसने किया ये ऐलान
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश के राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश के राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय का बड़ा फैसला, किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज केस लिए वापस
सीएम विजय का बड़ा फैसला, किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज केस लिए वापस
Exclusive: ओपी राजभर अपने ही विभाग के प्रमुख सचिव से क्यों नाराज? abp न्यूज़ से खुलकर बोले
Exclusive: ओपी राजभर अपने ही विभाग के प्रमुख सचिव से क्यों नाराज? abp न्यूज़ से खुलकर बोले
3 ताकतवर देशों की लिस्ट में भारत, अमेरिका बाहर, किसने किया ये ऐलान
3 ताकतवर देशों की लिस्ट में भारत, अमेरिका बाहर, किसने किया ये ऐलान
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश के राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश के राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
BCCI मीटिंग में हो सकता है बवाल, अगरकर-लक्ष्मण में हो सकता है घमासान
BCCI मीटिंग में हो सकता है बवाल, अगरकर-लक्ष्मण में हो सकता है घमासान
झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR पर बवाल, विपक्ष बोला- 'BJP को जिताने के लिए...'
SIR पर बवाल: झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र की रिपोर्ट पर भड़का विपक्ष, क्या कहा?
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
Wooden Table: लकड़ी से पानी के जिद्दी निशान कैसे हटाएं? आजमाएं ये घरेलू नुस्खा
लकड़ी से पानी के जिद्दी निशान कैसे हटाएं? आजमाएं ये घरेलू नुस्खा
Embed widget