एक्सप्लोरर

Tecno ने भारत में लॉन्च किए 'स्पार्क 4' स्मार्टफोन, जानें क्या खूबियां और कितनी है कीमत

डिवाइस में 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी परसेंटेज और स्क्रीन रेज्योल्यूशन 720 गुणा 1600 के साथ 6.5 इंच का एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले है. इसके साथ ही इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी तक का स्टोरेज दिया गया है.

नई दिल्ली: हांगकांग की कंपनी टेक्नो मोबाइल ने अपने नए स्मार्टफोन 'स्पार्क 4' को भारत में लॉन्च किया है. 3 जीबी प्लस 32 जीबी मॉडल वाले डिवाइस की कीमत 7,999 रुपये है. वहीं 4 जीबी प्लस 64 जीबी मॉडल की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है. 3 जीबी रैम वेरिएंट वेकेशन ब्लू और रॉयल पर्पल कलर के साथ आता है. जबकि 4 जीबी रैम वाला वेरिएंट बे ब्लू और मैजेस्टिक पर्पल कलर के साथ आता है.

भारत में स्मार्टफोन खरीदारी के लिए पहले से ही 35 हजार ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है. ट्रांसशन इंडिया के सीईओ अरिजीत तलपत्रा ने एक बयान में कहा, "अपनी स्पार्क सीरीज के साथ हम भारत में 5 हजार से 10 हजार रुपये तक की कीमत वाले स्मार्टफोन बाजार में पैठ जमाने का प्रयास कर रहे हैं. यहां ग्राहक कम कीमत के चलते अलग-अलग फोन लेकर प्रयोग करने में विश्वास रखते हैं. हमें उम्मीद है कि ग्राहकों से नए रेंज के फोनों को भी अच्छा रिस्पांस मिलेगा."

डिवाइस में 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी परसेंटेज और स्क्रीन रेज्योल्यूशन 720 गुणा 1600 के साथ 6.5 इंच का एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले है. इसके साथ ही इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी तक का स्टोरेज दिया गया है.

यह हेलिओ ए22 क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है. इसमें एंटी-ऑयल फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन तकनीक है. डिवाइस एक ड्यूल सिम स्मार्टफोन है जिसमें डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है, जो 128जबी तक एक्सपेंडेबल मेमोरी सपोर्ट कर सकता है. स्मार्टफोन में 13 एमपी एआई प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा है. इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 2 एमपी सेकेंड्री कैमरा भी दिया गया है और इसके अलावा इसमें थर्ड लो-लाइट कैमरा सेंसर भी है.

डिवाइस में फ्लैश के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 एमपी का कैमरा दिया गया है. इसमें एंड्राइड 9.0 पाई और 4000 एमएएच की बैटरी फीचर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?

ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म

पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज

'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?

नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार

Embed widget