एक्सप्लोरर

Tecno Spark Go Plus भारत में हुआ लॉन्च, साथ में मिलेगा ब्लूटूथ इयरफोन

परफॉरमेंस के लिए नये Spark Go Plus में मीडियाटेक का हीलियो ए22 प्रोसेसर है जो कि एक क्वॉडकोर प्रोसेसर है. यह फोन 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज के साथ आता है.

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी TECNO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन ‘Spark Go Plus’ लॉन्च किया है. यह पिछले साल लॉन्च हुए Spark Go का अपग्रेडेड वर्जन है. कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को द बिग बी ऑफ स्मार्टफोन कहा है. आइये जानते हैं क्या खास और नया है इस नए स्मार्टफोन में...

Spark Go Plus की कीमत 6,299 रुपये रखी गई है. इस फोन में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है, डिस्प्ले के साथ आपको ड्रॉप नॉच भी मिलेगा और नॉच के बगल में फ्लैश लाइट भी मिलेगी. इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.5 फीसदी है. इस फोन की बॉडी प्लास्टिक की है. कंपनी की मानें तो स्मार्टफोन की बड़ी स्क्रीन यूजर्स को शानदार मूवी वॉचिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस देने में मदद करेगी.

कंपनी ग्राहकों को कॉम्प्लीमेंट्री ऑफर के तहत नए Spark Go Plus खरीदने पर 799 रुपये कीमत का ब्लूटूथ इयरफोन फ्री दे रही है. यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए ही होगा. इतना ही नहीं वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट और 1 महीने की एक्सटेंडेड (12+1 महीने) वॉरंटी भी इस फोन के साथ मिल रही है.

इसके आलावा गाना प्लस का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जा रहा है. यह स्मार्टफोन हिलियर पर्पल और वैकेशन ब्लू कलर में मिलेगा. इसकी बिक्री 9 जनवरी से शुरू होगी. परफॉरमेंस के लिए इसमें मीडियाटेक का हीलियो ए22 प्रोसेसर है जो कि एक क्वॉडकोर प्रोसेसर है. यह फोन 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज के साथ आता है, वहीं स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. यह फोन एंड्रॉयड पाई 9.0 गो वर्जन आधारित हाईओएस 5.5.2 पर काम करता है.

नए Spark Go Plus में 4,000 mAh की हाई-डेन्सिटी लॉर्ज कैपसिटी बैटरी दी गई है. फुल चार्ज करने के बाद इस पर 6 घंटे विडियो, 110 घंटे म्यूजिक और 6.9 घंटे गेम्स खेल सकते हैं. इसके अलावा 26 घंटे कॉल कर सकते हैं जबकि स्टैंडबाय टाइम 343 घंटे का है. फोन की बैटरी AI पावर सेविंग, फुल चार्ज अलर्ट और फोन के फुल चार्ज होने पर ऑटोमैटिक पावर कट करने जैसे फीचर से लैस हैं.

फोटोग्राफी के लिए नये Spark Go Plus के रियर में ड्यूल फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वहीं, फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का AI सेल्फी कैमरा दिया गया है. सेफ्टी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

यह भी देखें 

OnePlus Concept One हुआ पेश, इसमें मिलेगा गायब होने वाला कैमरा

Nokia 7 Plus को मिला Android 10 अपडेट, शामिल हुए ये खास फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget