एक्सप्लोरर

भारत में आज लॉन्च होगा 6000 mAh की बैटरी वाला Samsung Galaxy M31s, Realme X2 से होगा मुकाबला

Samsung Galaxy M31s भारत में आज दोपहर 12 बजे ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा. इस फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 6000mAh की बैटरी के अलावा 64MP कैमरे का सपोर्ट दिया गया है.

नई दिल्ली: जिस स्मार्टफोन का यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था, वो आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है. जी हां Samsung अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M31s को भारत में लॉन्च करेगी. नया स्मार्टफोन Galaxy M31 का अपग्रेड वर्जन है. इस नए फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 6000mAh की बैटरी और 64MP कैमरे का सपोर्ट दिया गया है. इस फोन में और क्या-क्या खूबियां हैं आइए जानते हैं इसके बारे में.

Samsung के नए Galaxy M31s का टीजर Amazon पर पेश किया था. तब से ही इस फोन की चर्चा की जा रही थी. इस फोन के लिए Amazon की वेबसाइट एक माइक्रो साइट भी बनाई है जहां पर नए स्मार्टफोन की जानकारी दी गई. आज दोपहर 12 बजे इस फोन को ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा. Samsung ने इस साल फरवरी में Galaxy M31 को लॉन्च किया था, जिसे काफी पसंद किया गया. अब कंपनी इस फोन को पहले से बेहतर करके इसका Galaxy M31s वर्जन पेश किया है.

स्पेसिफिकेशंस

नए Galaxy M31s में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. नया फोन Android 10 और One UI 2.0 पर काम करेगा. इसमें लगी बैटरी 15W Fast चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसके अलावा इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. आपको बता दें कि Galaxy M31 में यही फीचर्स देखने को मिलते हैं. नए फोन के डिजाइन में शायद ही कोई बदलाव देखने को मिले. नए Galaxy M31s की अनुमानित कीमत 18 हजार रुपये से शुरू हो सकती है.

Realme X2 से होगा मुकाबला

नए Galaxy M31s का मुकाबला  Realme X2 से होगा. इस फोन की कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है. परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Snapdragon 730G प्रोसेसर दिया है. यह फोन 6.5 इंच के S-AMOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट को सपॉर्ट करता है. फोन की वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन फुल HD+ रेजॉलूशन ऑफर करती है. इसके साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

90Hz रिफ्रेश रेट के साथ Oppo Reno 4 Pro भारत में 31 जुलाई को होगा लॉन्च, इस फोन से होगा मुकाबला 56 दिनों तक रोज मिलेगा 1.50 GB डाटा, ये हैं सबसे किफायती रिचार्ज प्लान्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget