एक्सप्लोरर

Samsung ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy A9

कुल मिलाकर गैलेक्सी ए9 24+10+8+5 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है. यानी की फोन में 47 मेगापिक्सल का क्वाड लेंस रियर कैमरा दिया गया है.

नई दिल्ली: हाल ही में सैमसंग ने गैलेक्सी ए7 को लॉन्च किया था जिसमें 3 कैमरे दिए गए थे. सैमसंग की तरफ से ये पहला स्मार्टफोन था जो ट्रिपल लेंस कैमरे के साथ आता है. लेकिन अब सैमसंग ने एक और कदम आगे बढ़ाया और लॉन्च किया दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन जो चार कैमरे के साथ आता है और जिसमें कुल 47 मेगापिक्सल हैं.

कैमरे की अगर बात करें तो सभी में अलग अलग लेंस का इस्तेमाल किया गया है. गैलेक्सी ए9 24 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ आता है तो 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर भी है जो 120 डिग्री एंगल को सपोर्ट करता है तो वहीं 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस तो 2x ऑप्टिकल जूम के साथ आता है. कुल मिलाकर गैलेक्सी ए9,  24+10+8+5 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है. यानी की फोन में 47 मेगापिक्सल का क्वाड लेंस रियर कैमरा दिया गया है.

गैलेक्सी ए7 से अगर इस कैमरे की तुलना करें तो नया गैलेक्सी ए9 में एक एडिशनल 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो 2x ऑप्टिकल जूम के साथ आता है. बता दें कि एंड्रॉयड फोन में ज्यादातर डुअल लेंस कैमरा बुकेह इफेक्ट और दो एक्स्ट्रा लेंस के साथ आता है.

Samsung ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy A9

गैलेक्सी ए9 के स्पेक्स

सैमसंग गैलेक्सी ए9 6.3 इंच के सुपर एमोलेड इंफिनिटी डिस्प्ले के साथ आता है. फोन में 3800mAh की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. डिवाइस में 2.2GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है तो वहीं 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम भी फोन में मौजूद है. दोनों डिवाइस 128 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं और 512 जीबी का माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट करते हैं. फोन का फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है.

डिवाइस एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0. सैमसंग पे और दूसरे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं. सिक्योरिटी फ्रंट के मामले में फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर तो वहीं फेस अनलॉक की भी सुविधा दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget