एक्सप्लोरर

Reliance ब्रैंड्स लिमिटेड ने ब्रिटिश टॉय रिटेलर हैम्लेज को खरीदा

करीब 259 साल पहले सन 1760 में स्थापित हैम्लेज विश्व की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी खिलौना शॉप है और उसके बाद ये ग्लोबल कंपनी में बदल गई. दो सदियों से अधिक समय से हैम्लेज बेहतरीन खिलौनों से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला रही है.

मुंबई: रिलायंस ब्रैंड्स लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक सहायक कंपनी ने हैम्लेज ग्लोबल होल्डिंग्स लिमिटेड के अधिग्रहण की घोषणा की है. रिलायंस ब्रैंड्स ने हांगकांग स्थित सी बैनर इंटरनेशनल होल्डिंग्स से इसके 100 फीसदी शेयर खरीदने का करार किया है. सी बैनर इंटरनेशनल होल्डिंग्स हैम्लेज ब्रांड की ओनर है. करीब 259 साल पहले सन 1760 में स्थापित हैम्लेज विश्व की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी खिलौना शॉप है और उसके बाद ये ग्लोबल कंपनी में बदल गई. दो सदियों से अधिक समय से हैम्लेज बेहतरीन खिलौनों से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला रही है. हैम्लेज अपने खिलौनों की बेहतरीन गुणवत्ता और विस्तृत रेंज के एक बेहतरीन मॉडल के साथ विस्तार करने में सफल रही है और बच्चों की पसंदीदा बनी हुई है. कंपनी ने थिएटर और मनोरंजन के साथ अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार कियाहै. वैश्विक स्तर पर हैम्लेज के 167 स्टोर हैं जो कि 18 देशों में हैं. भारत में रिलायंस ही हैम्लेज की मास्टर फ्रैंचाइजी है और देश के 29 शहरों में 88 स्टोर्स का संचालन कर रही है. इस अधिग्रहण के साथ रिलायंस ब्रैंड्स को एक प्रमुख बढ़त मिलेगी और ग्लोबल टॉय इंडस्ट्री में एक प्रमुख कंपनी के तौर पर उभरेगी. इस नए घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए दर्शन मेहता, प्रेसिडेंट एवं सीईओ, रिलायंस ब्रैंड्स ने कहा कि बीते कुछ सालों में हमने भारत में हैम्लेज ब्रांड के तहत खिलौनों की रिटेल बिक्री में काफी सफलता हासिल की है और इसे एक लाभप्रद बिजनेस में बदला है. 250 से अधिक साल पुराना इंग्लिश टॉय रिटेलर ने पूरे विश्व में ब्रिक एंड मोर्टर रिटेलिंग के लोकप्रिय होने से काफी पहले रिटेलिंग में बड़े स्तर पर नए प्रयोगों की शुरुआत की और सफलता प्राप्त की. इस आइकोनिक हैम्लेज ब्रांड और बिजनेस के वैश्विक अधिग्रहण के साथ रिलायंस अब ग्लोबल रिटेलिंग में एक प्रमुख कंपनी बन कर उभरेगी. व्यक्तिगत तौर पर ये हमारा काफी पुराना सपना था जो आज वास्तविकता में बदल गया. हैम्लेज ने अपना प्रमुख स्टोर रीजेंट स्ट्रीट लंदन में 1881 में खोला था. ये प्रमुख स्टोर 7 मंजिलों में फैला है और 54,000 वर्ग फीट से अधिक के एरिया में ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है. इस स्टोर में खिलौनों की 50 हजार से अधिक लाइंस बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. ये लंदन का एक प्रमुख टूरिस्ट स्थल भी है और पूरी दुनिया से लोग इस टॉय स्टोर को देखने और इस में खरीदारी करने के लिए आते हैं. हर साल इस स्टोर में 50 लाख से अधिक लोग आते हैं. पूरी दुनिया से बच्चे और किशोर इस स्टोर पर पूरा साल होने वाले विभिन्न आयोजनों, प्रस्तुतियों में शामिल होने और खिलौनों के विस्तृत डिस्प्ले को देखने के लिए स्टोर में आते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget