एक्सप्लोरर

जियो से जुड़ने वाले यूजर्स की संख्या में आई है बड़ी गिरावट: रिपोर्ट

नई दिल्ली: इंडियन टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (ट्राई) की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट में रिलायंस जियो से जुड़ने वाले यूजर्स में कमी देखने को मिली है. ट्राई ने हर महीने टेलीकॉम कंपनियों से जुड़ने वाले यूजर्स की लिस्ट जारी की है जिसमें पहले की तुलना में जियो से जुड़ने वाले यूजर्स की संख्या में गिरावट आई है.

आपको बता दें कि 15 अप्रैल 2017 के बाद जियो की फ्री सेवाएं खत्म हो गई थीं. जियो ने अपने 'समर सरप्राइज ऑफर' को बंद करने का ऐलान करने के बाद 'धन धना धन' ऑफर पेश किया था. इस ऑफर में यूजर्स को जियो की सेवाओं का लाभ लेने के लिए 309 रुपए का रीचार्ज करवाने के शर्त रखी गई थी.

ट्राई की तरफ से जारी की गई लिस्ट में मार्च महीने में करीब 58 लाख नए यूजर्स जुड़े हैं. जियो इस नंबर के साथ अब देश की चौथी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है. जबकि कंपनी के साथ फरवरी के महीने में करीब 1.2 करोड़ नए यूजर्स जुड़े थे.

मार्च महीने में नए यूजर्स के मामले में जियो के बाद एयरटेल का नंबर आता है, जिसके साथ मार्च महीने में 30 लाख नए यूजर्स जुड़े. आइडिया के साथ मार्च महीने में 20 लाख नए यूजर्स जुड़े हैं जबकि बीएसएनएल के साथ भी करीब 20 लाख नए यूजर्स जुड़े हैं. वोडाफोन के साथ मार्च महीने में करीब 18 लाख नए यूजर्स जुड़े हैं.

आपको बता दें कि जियो की शुरुआत पिछले साल 5 सितंबर 2016 को हुई थी. जियो सबसे कम समय में 10 करोड़ यूजर्स जुड़ने वाली दुनिया की पहली कंपनी बनी थी. जियो की तरफ से 15 अप्रैल तक फ्री इंटरनेट और कॉलिंग सेवाएं मुहैया करवाई गई है. इन सेवाओं को जारी रखने के लिए यूजर्स को अब 309 रुपए का रीचार्ज करवाना पड़ रहा इसी कारण जियो से जुड़ने वाले यूजर्स की संख्या में यह कमी आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास

Embed widget