एक्सप्लोरर

Oppo Reno 2, Reno 2Z, और Reno 2F को भारत में किया गया लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

रेनो 2 की अगर बात करें तो फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 36,990 रूपये है. फोन में स्नैपड्रैगन 730G AIE ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जो एड्रिनो 618 जीपीयू के साथ आता है. फोन की बैटरी 4000mAh की है.

नई दिल्ली: ओप्पो ने भारत में रेनो 2 सीरीज लॉन्च कर दिया है. नए सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल है जिसमें रेनो 2, रेनो 2F और रेनो 2Z शामिल है. फोन की खास बात इसका क्वाड कैमरा सिस्टम है जो 20x जूम के साथ आता है. वहीं फोन में ऑल स्क्रीन डिजाइन के साथ शार्क फिन पॉप अप कैमरा दिया गया है.

Reno 2

रेनो 2 स्मार्टफोन रेनो और रेनो 10x जूम के बीच का फोन है. इन दोनों फोन को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. रेनो 2 की अगर बात करें तो फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 36,990 रूपये है. फोन दो रंगों में आएगा जिसमें ओशियन ब्लू और ल्यूमिनस ब्लैक कलर ऑप्शन उपलब्ध है. फोन 10 सितंबर से यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा.

फोन में 6.55 इंच का एमोलेड नॉच डिस्प्ले लगा हुआ है जो ओरिजिनल रेनो सीरीज का है. चिन बेजेल थोड़ा मोटा है लेकिन रेनो आपको 93.1 का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो देता है. प्रोटेक्शन के मामले में रेनो 2 का स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 के साथ आता है और फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है जो पहले जेनरेशन रेनो डिवाइस की तरह ही है.

फोन में स्नैपड्रैगन 730G AIE ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जो एड्रिनो 618 जीपीयू के साथ आता है. फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी का इंटनरनल स्टोरेज दिया गया है. गेमर्स के लिए गेम बूस्ट फीचर दिया गया है. बैटरी की अगर बात करें तो फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 20W VOVV फ्लैश चार्ज 3.0 के वाया यूएसबी टाइप सी के साथ आता है.

कैमरे के मामले में फोन में क्वाड कोर सेटअप कैमरे दिए गए हैं जो 48 मेगापिक्सल के सोनी IMX586 f/1.7 सेंसर और 8 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर के साथ आते हैं. बचे दो सेंसर 13 मेगापिक्सल के टेलीफोटो लेंस और 2 मेगापिक्सल के पोट्रेट सेंसर के साथ आते हैं.

रियर कैमरे में 2x ऑप्टिकल जूम, 5x हाइब्रिड जूम और 20x डिजिटल जूम दिया गया है. फोन डिजाइन फिल्टर्स और अल्ट्रा डार्क मोड भी सपोर्ट करता है. फोन में अल्ट्रा स्टेडी मोड भी दिया गया है जो वीडियो के दौरान फायेदमंद साबित होगा. फोन का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है. फोन एंड्रॉयड 9.0 आधारित कलर ओएस 6.1 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है.

Reno 2Z

रेनो 2Z को बीच में रखा गया है जहां फोन का स्क्रीन 6.53 का फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले है. वहीं फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. प्रदर्शन के मामले में फोन में मीडियाटेक P90 SoC दिया गया है जो 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. फोन की बैटरी 4000mAh की है. फोन में ठीक रेनो 2 की तरह गेम बूस्ट और VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.

कैमरे के मामले में फोन में 48MP+8MP+2MP+2MP का सेटअप दिया गया है. वहीं फोन का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है. फोन की कीमत 29,990 रुपये है. जहां आप वाइट, ब्लैक और पोलर लाइट कलर ऑप्शन पा सकते हैं. फोन के सेल की शुरूआत 6 सिंतबर से हो रही है.

Reno 2F

रेनो 2F इस सीरीज का सबसे सस्ता फोन है. इसमें आपको 6.53 इंच का फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है वहीं इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी. फोन में मीडियाटेक हिलियो P90 प्रोसेसर है जो 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है.

कैमरे के मामले में फोन में 48MP + 8MP + 2MP + 2MP का सेंसर सेटअप दिया गया है. हालांकि फोन में OIS नहीं है उसके बदले EIS आपको मिलेगा. रेनो 2F नवंबर के महीने से सेल के लिए उपलब्ध होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget