एक्सप्लोरर

सिर्फ 3,915 रुपये में मिल रहा है Oppo F9 Pro, Airtel ऑनलाइन स्टोर दे रहा है ऑफर

ओप्पो एफ9 प्रो कीमत भारत में 23,990 रुपये है. एयरटेल ऑफर के दौरान ओप्पो एफ 9 प्रो को यूजर्स 3,915 रुपये की डाउनपेमेंट के बाद 12 महीने का इंस्टॉलमेंट ले सकते हैं. ये इंस्टॉलमेंट यूजर्स को 2,099 रुपये पड़ेगा.

नई दिल्ली: एयरटेल ने एलान किया है कि वो ओप्पो एफ 9 प्रो को एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर से बेचेगा. एयरटेल ने ये ऑफर डाउन पेमेंट के रूप में दिया है जहां यूजर्स को कई सारे मंथली प्लान भी दिए जा रहे हैं. ओप्पो एफ 9 प्रो को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया. तो वहीं फोन फ्लिपकार्ट, एमेजन इंडिया और पेटीएम मॉल के जरिए सेल के उपलब्ध हुआ. लेकिन अब एयरटेल अपने यूजर्स को ओप्पो एफ 9 प्रो को डाउनपेमेंट की मदद से फोन को अपना बनाने का ऑफर दे रहा है. यूजर्स 3,915 रुपये के डाउनपेमेंट के बाद फोन को अपना बना सकते हैं. इसके लिए यूजर्स को एयरटेल का 12 महीने वाला पोस्टपेड प्लान लेना होगा जिसके बाद हैंडसेट उनका हो सकता है.

क्या है ऑफर?

ओप्पो एफ9 प्रो की कीमत भारत में 23,990 रुपये है. एयरटेल ऑफर के दौरान ओप्पो एफ 9 प्रो को यूजर्स 3,915 रुपये की डाउनपेमेंट के बाद 12 महीने का इंस्टॉलमेंट ले सकते हैं. ये इंस्टॉलमेंट यूजर्स को 2,099 रुपये के रूप में देना होगा. जिसके बाद सारे चार्जेस, पोस्टपेड प्लान को मिलाने के बाद फोन की कीमत 29,103 रुपये हो जाएगी. बता दें कि एयरटेल के पोस्टपेड प्लान को चुनने पर यूजर्स को 50 जीबी डेटा दिया जाएगा जो रोलओवर सुविधा के साथ आएगा. वहीं प्लान के साथ यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और एयरटेल टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा.

कैसे खरीदें फोन?

एयरटेल ये ऑफर अपने प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए दे रहा है. फोन को खरीदने के लिए आपको एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर जाना होगा जहां आपको स्मार्टफोन को चुनना होगा. इसके बाद आपको अपना लोन सेलेक्ट करना होगा. जिसके बाद डाउनपेमेंट करते ही फोन आपके लोकेशन पर पहुंच जाएगा. एयरटेल स्टोर्स पर कई सारे फोन खरीदने का ऑप्शन है जहां आप सैमसंग गैलेक्सी नोट 9, गैलेक्सी एस 9, गैलेक्सी एस 9 प्लस, गैलेक्सी एस 8, गैलेक्सी एस 8 प्लस, पिक्सल 2, पिक्सल 2 एक्सएल, गैलेक्सी नोट 8, एपल आईफोन X, आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और दूसरे स्मार्टफोन्स को अपना बना सकते हैं.

फोन के स्पेक्स

ओप्पो एफ 9 प्रो के स्पेसिफिकेशन की अगर बात करें तो फोन फुल एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो कलरओएस 5.2 बेस्ड एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है. फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है. फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हिलियो पी60 SoC दिया गया है जो 6 जीबी रैम के साथ आता है. फोन में 16 और 2 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है तो फोन में 25 मेगापिक्सल का भी कैमरा है. फोन 64 जीबी के इंबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है. वहीं फोन को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में 3500mAh की बैटरी दी गई है. जो VOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी के साथ आती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget