एक्सप्लोरर

17 मई से भारत में उपलब्ध होगा नोकिया 3310 (2017) , रिटेल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट!

नई दिल्लीः भारत में नोकिया के 3310(2017) मॉडल के दोबारा आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. नोकिया के इस मॉडल को भारतीय रिटेल वेबसाइट onlymobiles.com पर लिस्ट किया गया है. नोकिया 3310 के नए माडल की तस्वीर के साथ वेबसाइट पर कमिंग सून यानि जल्द आने वाला है लिखा गया है.

इस साल फरवरी में HMD ग्लोबल ने नोकिया ने इस बेहद लोकप्रिय मॉडल 3310 के नए डिजायन वाला वर्जन लॉन्च किया था. इसके बाद से ही भारत में नोकिया फोन के चाहने वाले इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. नोकिया के इस मॉडल 3310(2017) को आईकॉनिक फोन की कैटेगरी में रखा जाता है.

17 मई से भारत में उपलब्ध होगा नोकिया 3310 (2017) , रिटेल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट!

रिटेल वेबसाईट onlymobiles.com ने इस फोन को 3,899 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया है. वेबसाइट ने जानकारी दी है कि इस फीचर फोन के लिए 5 मई से प्री बुकिंग की जा सकती है और शिपिंग 17 मई से शुरु होगी. हालांकि HMD इस बारे में कुछ भी नही बताया है कि ये फोन भारत में कब से मिलनी शुरू हो जाएगी कोई जानकारी नहीं दी गई है.

हाल ही में नोकिया के इस माडल को जर्मनी और ऑस्टिया देश में लिस्ट किया गया था. खबर ये थी कि 28 अप्रैल को नोकिया का नया फीचर फोन ग्लोबली रिलीज होगा और जून में ये भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है. लेकिन अब रिटेल वेबासाईट की इस नई लिस्टिंग को देखते हुए कहा जा सकता है कि नोकिया का ये आईकोनिक माडल 3310 जल्द ही भारत में मिलना शुरू हो जाएगा. .

नोकिया 3310 (2017) में क्या कुछ खास होगा

पहले की तुलना में इस फोन के डिजाइन में बदलाव किया गया है. हम आपको बताते हैं कि अब क्या खास बदलाव के साथ मिलेगा ये फोन.

  • पहले के नोकिया हैंडसेट के मुकाबले नया नोकिया 3310 (2017) काफी हल्का होगा.
  • इसमें 2.4 QGVP डिस्प्ले कर्व्ड स्क्रीन है जो पहले से बड़ा और बेहतर है.
  • कैमरे की बात करे तो इसमें फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा.
  • इस फीचर फोन की बैटरी काफी जबरदस्त है. 1200mAh रिमूवेबल बैटरी वाले इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि ये 22 घंटे तक का टॉकटाइम देगी.
  • फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिए गए हैं. इस नए नोकिया 3310 में माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया जाएगा.
  • नोकिया 3310 में हेडफोन जैक, एफएम रेडिया, mp3 प्लेयर जैसे कनेक्टिंग ऑप्शन दिए गए हैं.

फोन पर गेम खेलने वालों के लिए ये जानकारी खास है. क्योंकि इस गेम से ही कईयों ने अपने फोन पर गेम खेलना सीखा होगा. जी हां, बात हो रही है लोकप्रिय SNAKE GAME की. नोकिया 3310 के नए रंग रूप वाले माडल में SNAKE GAME भी है, जिसे अब कलर स्क्रीन के साथ अपडेट किया गया है. इसके अलावा एक औऱ दिलचस्प जानकारी नोकिया 3310 इस बार कई रंगों में आपके हाथ में होगा. ये फोन लाल, पीले, नीले और भी कई रंगों में आएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget