News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

कुछ मुख्य कारण जो बताते हैं कि आखिर क्यों Apple और Samsung को OnePlus से डरना चाहिए

साल 2018 के क्वार्टर 2 में वनप्लस को प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में 40 प्रतिशत मार्केट शेयर का फायदा हुआ था. इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2016-17 में भारत में कंपनी की रेवेन्यू 37.9 करोड़ रुपये थी तो वहीं साल 2018 में ये 150 करोड़ हो गई.

Share:

नई दिल्ली: भारत में अगर स्मार्टफोन मार्केट की बात की जाए इसमें सबसे पहली चीज बजट स्मार्टफोन हैं जिन्हें पीछे छोड़ना काफी मुश्किल है. तो वहीं लोगों को महंगे स्मार्टफोन खरीदने का भरोसा दिलाना भी आसान नहीं है. कुछ ऐसा ही हाल एपल और सैमसंग का भी है जहां दोनों कंपनियों की रेवेन्यू में गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं अब वनप्लस की वजह से भी दोनों कंपनियों को काफी नुकसान हो रहा है क्योंकि ज्यादातर भारतीय अब प्रीमियम स्मार्टफोन के रुप में वनप्लस को खरीद रहें हैं.

साल 2018 के क्वार्टर 2 में वनप्लस को प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में 40 प्रतिशत मार्केट शेयर का फायदा हुआ था. इकनॉमिक टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2016-17 में भारत में कंपनी की रेवेन्यू 37.9 करोड़ रुपये थी तो वहीं साल 2018 में ये 150 करोड़ हो गई.

अक्टूबर 2018 में वनप्लस ने अपना फ्लैगशिप फोन लॉन्च किया जो OnePlus 6T है. इसे अमेरिका में लॉन्च किया गया था. इसके साथ ये पहला ऐसा ब्रैंड बन गया था जिसे अमेरिकी ब्रैंड टी मोबाइल के साथ साझेदारी कर लॉन्च किया गया. वहीं ये दूसरा ऐसा ब्रैंड है जो 31 प्रतिशत ऐसे यूजर्स के साथ आता है जो इसी ब्रैंड को चुनते हैं जबकि 44 प्रतिशत लोगों को कोई और ब्रैंड पसंद नहीं.

लेकिन यहां जो चीज यूजर्स को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है वो ये हैं कि वनप्लस इकलौती ऐसी कंपनी बन गई है जो कम कीमत पर यूजर्स को बेहतरीन प्रीमियम फीचर्स दे रही है. कंपनी हमेशा नए फोन ला रही है लेकिन कीमत इस हिसाब से रखा जा रहा है जिससे यूजर्स इसी ब्रैंड से जुड़े रहे. वहीं दूसरी तरफ एपल और सैमसंग को इस रुप में नुकसान पहुंच रहा है जहां कंपनी रोजाना नए बदलाव कर रही है जो लोगों को पसंद नहीं आ रहे.

Published at : 10 Jan 2019 08:26 AM (IST) Tags: OnePlus
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Technology News in Hindi

यह भी पढ़ें

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

टॉप स्टोरीज

बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण

बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण

निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड

निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड

वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल

वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल

Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम

Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम