एक्सप्लोरर

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब 15 दिसंबर तक मिलेगा ट्रिपल कैशबैक ऑफर

जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. कस्टमर्स के लिए 399 रुपये के रिचार्ज पर 2599 रुपये के कैशबैक ऑफर की अंतिम तारीख बढ़ा कर 15 दिसंबर कर दी गई है.

नई दिल्लीः जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. कस्टमर्स को मिलने वाले ट्रिपल कैश बैक ऑफर की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गई है. कंपनी अब 15 दिसंबर तक होने वाले 399 रुपये के हर रिचार्ज पर 2599 रुपये तक  का कैशबैक देगी. इससे पहले इस ऑफर की अंतिम तारीख 25 नवंबर रखी गई थी. 399 रुपये में 2599 रुपये का फायदा रिलायंस जियो के इस ऑफर में जियो प्राइम मेंबर को अब 15 दिसंबर तक 399 या उससे ऊपर के रिचार्ज पर 2599 रुपये का कैशबैक मिलेगा. जैसा कि नाम से साफ है, जियो के इस ट्रिपल कैशबैक ऑफर में आपको तीन तरीके से कैशबैक मिलेगा. इस ऑफर को लेने के लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा. इस ऑफर का फायदा प्राइम मेंबर को ही दिया जाएगा. jj कैसे मिलेगा कैशबैक? अगर आप ये रिचार्ज मायजियो या जियो डॉट कॉम से करते हैं तो उन्हें कुल 400 रुपये का कैशबैक मिलेगा. ये कैशबैक 50 रुपये के आठ वाउचर के रुप में दिया जाएगा. इन आठ 50 रुपये के वाउचर की मदद से एक बार में 50 रुपये ही रीडिम किए जा सकेंगे. यानी आपको आठ बार में ये वॉउचर रीडिम करना होगा. अगर आप मायजियो एप से रिचार्ज ना करके ई वॉलेट से रिचार्ज करते हैं तो पेटीएम से रिचार्ज करने पर 50 रुपये का कैशबैक, फोन पे से रिचार्ज करने पर 75 रुपये का कैशबैक वहीं मोबिक्विक से रिचार्ज करने पर सबसे ज्यादा 300 रुपये का कैशबैक मिलेगा. ये कैशबैक नए यूजर्स के लिए होगा. जियो के मौजूदा यूजर्स को मोबिक्विक पर 149 रुपये कैशबैक मिलेगा. एक्सिस पे वॉलेट पर 35 रुपये का कैशबैक, एमेजन पे पर 20 रुपये, फोन पे पर 30 रुपये ऑफर मिलेगा. मिलेंगे ऑनलाइन शॉपिंग वॉउचर इसके साथ ही जियो के प्राइम यूजर को AJIO,Yatra.com और रिलायंस ट्रेंड पर भी डिस्काउंट कूपन दिए जाएंगे. AJIO पर 1500 रुपये की शॉपिंग करने पर 399 रुपये छूट मिलेगी. Yatra.com से अगर कस्टमर राउंड ट्रिप (आना-जाना) की टिकट लेते हैं तो 1000 रुपये की छूट और एक ओर की डोमेस्टिक फ्लाइट टिकट पर 500 रुपये की छूट मिलेगी. इसके अलावा रिलायंस ट्रेंड से ग्राहक को 1,999 रुपये की शॉपिंग करने पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. इस तरह कंपनी कुल 2599 रुपये का फायदा 399 के रिचार्ज पर दे रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget