एक्सप्लोरर

...तो नुकसान सह कर भी रिलायंस जियो लोगों को सस्ता प्लान क्यों दे रहा है?

मुकेश अंबानी की कंपनी जियो अपनी इस प्राइस नीतियो से मार्के शेयर पर कब्जा करना चाहती है. इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए जियो शॉर्ट-टर्म नुकसान सहने को भी तैयार है.

नई दिल्लीः रिलायंस जियो अपने नए डबल डेटा ऑफर में प्रीपेड ग्राहकों को एक्स्ट्रा डेटा दे रहा है. कंपनी अपनी अक्रामक प्राइस नीतियों के लिए जानी जाती है. मुकेश अंबानी की कंपनी जियो अपनी इस प्राइस नीतियो से मार्के शेयर पर कब्जा करना चाहती है. इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए जियो शॉर्ट-टर्म नुकसान सहने को भी तैयार है. बैंक ऑफ अमेरिका की एनालिस्ट मैरिल लिंच का कहना है कि जियो के प्रति यूजर एवरेज रेवेन्यू में 2019 के पहले क्वार्टर में गिरावट आ सकती है. इसके बाद भी जियो के आने वाले प्लान सस्ती कीमत मेम ज्यादा डेटा देते हैं जो कि ज्यादा से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स को लुभाने ती नीति है. इकॉनमिक टाइम्स से अमेरिका के एक ब्रोकर ने बताया कि भारत में 10 मिलियन स्मार्टफोन हर महीने बेचा जाता है और जियो उनमें से 6 मिलियन यूजर को जोड़ता है. ये दिखाता है कि सस्ती कीमत के साथ कंपनी मार्केट शेयर की ओर अपनी पहुंच बना रही है. इस अमेरिकी ब्रोकर के मुताबिक जियो का 399 रुपये वाला प्लान सबसे ज्यादा पॉपुलर है. इस प्लान में 1.6 रुपये की दर से 1 जीबी डेटा दिया जा रहा है. वहीं एयरटेल में 2.3 रुपये प्रति जीबी डेटा दे रहा है. जो जियो से मंहगा है. जियो ने मंगलवार को ही अपने लगभग सभी प्रीपेड डेटा प्लान को रिवाइज किया है और अब इनमें 1.5 जीबी डेटा ज्यादा दिया जा रहा है. इसतरह अब उसी कीमत में जियो हर ग्राहक को ज्यादा डेटा दो रहा है. जियो ने ये ऑफर एयरटेल के जवाब में उतारा है. हाल ही में एयरटेल ने अपने की प्लान रिवाइज किए हैं जिसके कारण प्लान में मिलने वाला डेटा बढ़ा दिया है. इस ऑफर में का लाभ ग्राहक 12 जून से 30 तक उठा सकेंगे. एयरटेल के जवाब में जियो के हर प्लान में रोजाना 1.5 जीबी डेटा ज्यादा दिया जाएगा. आईडिया से जियो निकला आगे जियो रेवेन्यू मार्केट शेयर के मामले में देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है. इस रेस में जियो ने बिड़ला ग्रुप की टेलीकॉम कंपनी आईडिया सेल्यूलर को पीछे छोड़ दिया है औ वोडाफोन को कड़ी टक्कर दे रही है. इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक महज 19 महीने के वक्त में मुकेश अंबानी की कंपनी जियो ने देश के टेलीकॉम के 20% रेवेन्यू मार्केट शेयर पर दबदबा बना लिया है. ट्राई के आंकड़ों के की मानें तो आईडिया का रेवेन्यू मार्केट शेयर गिरकर 16.5% रह गया है. वोडाफोन के शेयर बढ़कर 21% और एयरटेल ने सबे बड़ी उछाल मारकर 32% रेवेन्यू शेयर मार्केट पर आ गई है. भारती एयरटेल को टाटा टेलिसर्विसेज के साथ इंट्रा-सर्कल रोमिंग पैक्ट करने से फायदा मिला है. आपको बता दें कि एयरटेल ने टाटा टेलीसर्विसेज का कंज्यूमर मोबिलिटी बिजनेस खरीद लिया है. जियो के रेवेन्यू मार्केट शेयर में जबरदस्त उछाल आया है और वो तीसरे नंबर की कंपनी बन गई है. खास बात ये है कि इस महीने वोडाफोन और आइडिया का मर्जर होने के बाद ये 63000 करोड़ के रेवेन्यू वाली कंपनी बन जाएंगी जिसका यूजर बेस 430 मिलियन का होगा. इसके साथ ही वोडाफोन और आइडिया मार्केट लीडर बकर उभरेंगी जिनका रेवेन्यू मार्केट शेयर 37.5% होगा. मर्जर के बाद ये नंबर वन कंपनी बन जाएंगी. वहीं दूसरे नंबर पर एयरटेल और तीसरे नंबर पर जियो होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget