एक्सप्लोरर

Jio Effect:एयरटेल ने नया 'फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग' पैक किया लॉन्च

नई दिल्लीः रिलायंस जियो की 4G बाजार में एंट्री ने सभी टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ा दी है. डेटा और फ्री कॉलिंग टैरिफ की ये लड़ाई और बढ़ती नजर आ रही है. जियो के क्रेज को घटाने के लिए देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अनलिमिटेड कॉल के लिए myPlan इनफिनिटी ऑफर का ऐलान किया है. इस ऑफर के तहत दो पोस्टपेड प्लान 549 और 799 रुपये के साथ ऑफर किए गए हैं. 549 के प्लान में अनलिमिटेड STD और लोकल कॉलिंग, 100 मैसेज, मंथली विंक म्यूजिक और मूवी का सब्सक्रीप्शन और 3जीबी तक 4G डेटा, वहीं 3G हैंडसेट यूजर को महज 1 जीबी डेटा मिलेगा. दूसरी ओर 799 के प्लान में अनलिमिटेट कॉलिंग के साथ 5 जीबी डेटा 4G डेटा मिलेगा. इससे पहले कंपनी का myPlan इंफिनिटी ऑफर में सबसे सस्ता प्लान 1,199 रुपये का था. इसके अलावा कंपनी ने अपने 1,199 के माईप्लान को भी अपडेट किया है. इस पैक के लिए डेटा की लिमिट बढ़ा दी गई है. इससे पहले प्रीपेड ग्राहकों के लिए एयरटेल ने फ्री कॉलिंग प्लान का ऐलान किया था. इसके तहत 4G डेटा के साथ अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉल की पेशकश की जाएगी. इसमें 145 रुपये का प्लान शामिल है. एयरटेल के 145 रुपये के प्लान में 300 एमबी 4जी डेटा के साथ मुफ्त एयरटेल से एयरटेल लोकल-एसटीडी कॉल की सुविधा मिलेगी. वहीं 345 रुपये के पैक के साथ देश में किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त लोकल-एसटीडी कॉल के साथ एक जीबी 4जी डेटा मिलेगा. दोनों प्लान की वैधता 28 दिन की होगी और यह देशभर के ग्राहकों को उपलब्ध होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान ने मेरे बेटे को जान से मारने की कोशिश की', नेतन्याहू का बड़ा खुलासा

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

'मेरी गर्लफ्रेंड हैं...', पाखी हेगड़े से डायरेक्टर की गंदी डिमांड पर भिड़ गए थे निरहुआ

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, ऋषभ पंत नंबर-3 पर

वीडियोज

बंद कमरे में हत्यारी पत्नी का 'खूनी टोटका' !
टेंपो ने लिया कट, सफारी ने मारी टक्कर, रोंगटे खड़े कर देगा Video
अयोध्या में 'मछली दावत','गिरगिट' कौन ?
'मछली भोज' में 27 का सियासी 'कांटा'!
शिक्षा, परीक्षा की लड़ाई...आरक्षण तक कैसे आई?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने मेरे बेटे को जान से मारने की कोशिश की', नेतन्याहू का बड़ा खुलासा
'ईरान ने मेरे बेटे को जान से मारने की कोशिश की', नेतन्याहू का बड़ा खुलासा
सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश
सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश
'मेरी गर्लफ्रेंड हैं...', पाखी हेगड़े से डायरेक्टर की गंदी डिमांड पर भिड़ गए थे निरहुआ
'मेरी गर्लफ्रेंड हैं...', पाखी हेगड़े से डायरेक्टर की गंदी डिमांड पर भिड़ गए थे निरहुआ
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, ऋषभ पंत नंबर-3 पर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, ऋषभ पंत नंबर-3 पर
ध्रुव जुरेल के टैटू पर फिदा हुए शिवराज सिंह चौहान, शेयर किया वीडियो

आरक्षण का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं दलित परिवार से आता हूं, मेरे पिता...'

'PM मोदी का लाया निजी संदेश', पुतिन से मुलाकात में बोले जयशंकर

CJP ने दिल्ली में मार्च का किया ऐलान, कहा- 'एक महीने से सरकार...'
अभिजीत दीपके की CJP ने दिल्ली में मार्च का किया ऐलान, क्या है मांग?
Embed widget