एक्सप्लोरर

एयरटेल को पछाड़ डाउनलोड स्पीड में रिलायंस जियो बना नंबर वनः ट्राई

नई दिल्लीः मार्च महीने के 4G स्पीड के आंकड़ों में नयी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी रिलायंस जियो को नंबर वन की जगह मिली है. कंपनी की औसत 4G डाउनलोड स्पीड 16.48 मेगाबिट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) रही जो उसकी कंपीटिटर कंपनियों आइडिया सेल्युलर और भारती एयरटेल की इस दौरान की औसत डाउनलोड स्पीड से लगभग दोगुनी रही.

दूरसंचार क्षेत्र नियामक भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अपनी महीने की रिपोर्ट में यह जानकारी दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक मार्च में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 16.48 एमबीपीएस रही. इसके मुकाबले आइडिया की औसत डाउनलोड स्पीड 8.33 एमबीपीएस और एयरटेल की 7.66 एमबीपीएस रही.

आम भाषा में इसे ऐसे समझा जा सकता है कि 16 एमबीपीएस की स्पीड पर कोई व्यक्ति एक बॉलीवुड फिल्म को पांच मिनट में डाउनलोड कर सकता है.

इस अवधि में वोडाफोन की औसत डाउनलोड स्पीड 5.66 एमबीपीएस, रिलायंस कम्युनिकेशंस की 2.64 एमबीपीएस, टाटा डोकोमो की 2.52 एमबीपीएस, बीएसएनएल की 2.26 एमबीपीएस और एयरसेल की 2.01 एमबीपीएस रही.

ओपन सिग्नल ने बताया एयरटेल को नंबर वन ट्राई हर महीने के आधार पर अपनी माईस्पीड एप्लीकेशन के माध्यम से यह आंकड़े जुटाती है. इसी बीच एक निजी कंपनी ओपन सिग्नल ने अपने सर्वे में दावा किया है कि भारती एयरटेल 11.5 एमबीपीएस की औसत 4G डाउनलोड स्पीड के साथ सबसे तेज 4G नेटवर्क है जबकि 3.92 एमबीपीएस की औसत स्पीड के साथ रिलायंस जियो चौथे स्थान पर रहा है.

ओपन सिग्नल ने दो मेट्रो शहर दिल्ली और मुंबई साथ ही दो राज्य कर्नाटक और तमिलनाडु से यह आंकड़े जुटाए हैं. यह आंकड़े उसने दिसंबर 2016 से फरवरी 2017 के बीच 1.3 अरब डाटा केंद्रों से जुटाए जिसके 93,464 यूजर्स हैं.

भारतीय विज्ञापन मानक परिषद ने एयरटेल के विज्ञापन में किए गए फास्टेस्ट नेटवर्क के दावे को भ्रामक बताया है जिसके चलते उसने कंपनी से 11 अप्रैल तक विज्ञापन को वापस लेने या उसमें सुधार करने के लिए कहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget