एक्सप्लोरर

Infinix Hot 10 Play की पहली सेल आज, सिर्फ इतने रुपये में मिल रहा 64 GB स्टोरेज वाला फोन

Infinix Hot 10 Play की पहली फ्लैश सेल आज फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है. इस सेल में 4 GB वाले इस फोन पर डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं. आइए जानते हैं क्या कुछ है फोन में खास.

स्मार्टफोन कंपनी Infinix ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Hot 10 Play भारत में लॉन्च किया था. वहीं आज इस फोन की पहली फ्लैश सेल है. सेल में इस फोन पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल रहा है. ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ये सेल दोपहर 12 बजे से शुरु हो चुकी है. फोन को 8,499 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था. वहीं इस सेल में बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड में फोन का पेमेंट करते हैं तो आपको कैशबैक मिलेगा. साथ ही ये फोन Jio ऑफर के साथ भी सेल में अवेलेबल है, जिसमें आपको 349 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज के साथ 4,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं.

ये हैं स्पेसिफिकेशंस
Infinix Hot 10 Play में 6.82 इंच एचडी+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1640 पिक्सल है. मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर से लैस है. फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड XOS 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 4GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है. 

13 मेगापिक्सल का है कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Infinix Hot 10 Play में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है. साथ ही 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

6000mAh की है बैटरी
Infinix Hot 10 Play में पावर के लिए 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 10 वॉट की चार्जिंग को सपॉर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, 4G, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं. 

Samsung Galaxy M02s से है मुकाबला
Infinix Hot 10 Play का भारत में Samsung Galaxy M02s से मुकाबला है. इस फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है. फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है. फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन का मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है. इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन की कीमत 9,999 रुपये है.

ये भी पढ़ें

देश का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Realme 8 5G हुआ लॉन्च, जानें फोन की कीमत और फीचर्स

साउंडकोर Liberty Air 2 Pro ईयरबड्स भारत में लॉन्च, Samsung से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget