एक्सप्लोरर

गर्मी आने पर बाहर निकाला कूलर... नहीं दे रहा ठंडी हवा, बिना इलेक्ट्रिशियन के घर पर खुद ही ऐसे करें ठीक

अगर आपका कूलर भी अच्छी हवा नहीं दे रहा है, तो कूलर मरम्मत मांग रहा है. इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप कूलर को ऐसा बना सकते हैं कि वो ठंडी हवा फेंकने लगे.

गर्मी का मौसम आ चुका है. ऐसे दिन चल रहे हैं कि अब सब पंखों का इस्तेमाल करने लगे हैं. आने वाले दिनों में लोग कूलर और एसी का भी इस्तेमाल करने लगेंगे. देखा गया है कि एसी हर किसी के घर में नहीं होता है, लेकिन लगभग हर घर में कूलर जरूर पाया जाता है. लोग सर्दी के मौसम में कूलर को पैक कर रख देते हैं और गर्मी वापस आने पर फिर से इस्तेमाल के लिए निकाल लेते हैं. कई बार ऐसा होता है कि सर्दी के बाद गर्मी में कूलर निकाला और वह ठंडी हवा देना बंद कर देता है. आपको पता होना चाहिए कि कूलर हवा दे या न दे लेकिन वह बिजली की खपत करता ही है.

जब बिजली फुक ही रही है तो ऐसे में, कूलर से बढ़िया हवा लेने में ही समझदारी है. अगर आपका कूलर भी अच्छी हवा नहीं दे रहा है, तो कूलर मरम्मत मांग रहा है. इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप कूलर को ऐसा बना सकते हैं कि वो ठंडी हवा फेंकने लगे. इससे कूलर की उम्र भी बढ़ेगी और बिजली बिल भी कम आएगा. आइए टिप्स जानते हैं. 

कूलर की सफाई

कूलर का पंखा हवा का दाब जनरेट करते हुए बाहर की तरफ हवा फेंकता है. इस ही वजह से कई बार पानी की हल्की ठंडी बूंदे भी बाहर की तरफ आती हैं. आपने गौर किया होगा कि कूलर में मौजूद पंखे का ब्लेड के आगे से नुकीला और हल्का मुड़ा हुआ होता है. कूलर के पंखे के इस नुकीले और मुड़े हुए भाग पर अगर धूल-मिट्टी की परत जम जाती है तो कूलर का पंखा ठीक से काम नहीं करता है. इस वजह से हवा भी तेज नहीं आती है. ऐसे में बढ़िया हवा के लिए हफ्ते में दो से तीन बार ब्लेड की सफाई करते रहें.

कंडेनसर की जांच करें

कूलर के पंखे में लगा कंडेनसर भी पंखे की स्पीड को अधिक रखने का काम करता है. कूलर को पानी भरकर ही चलाया जाता है. देखा गया है कि कई बार कंडेनसर पर बार-बार पानी गिरने से कंडेनसर ख़राब हो जाता है, जिससे पंखे की स्पीड स्लो हो जाती है. ऐसे में जांच कर लें कि कूलर का कंडेनसर ठीक हो. इसके अलावा, अगर कूलर की घांस ज्यादा पुरानी हो गई है तो आप इसे भी बदलवा लें. इससे फ्रेश हवा मिलती है.

नोट : अगर आप यह प्वाइंट फॉलो करते हैं तो कूलर पर काम लोड पड़ेगा और कम लोड पड़ने की वजह से बिजली बिल पर भी कम असर पड़ता है. ऐसे में ठंडी हवा के साथ पैसों की बचत भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें - ऑफर्स के साथ Oppo के फोल्डेबल फोन की सेल शुरू, लेकिन क्या यह सैमसंग के Z Flip 4 से बेहतर है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget