एक्सप्लोरर

फोन के कैमरे की मदद से बाहरी दुनिया को और बेहतर तरीके से समझाने के लिए AR हेडसेट पर काम कर रहा है Google

हेडसेट में कैमरा सेंसर्स के साथ माइक्रोफोन्स होंगे जिससे यूजर्स गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल आसानी से कर पाएंगे.

नई दिल्ली: गूगल अब स्टैंडअलोन ऑग्मेंटेड रियलिटी (AR) हेडसेट पर काम कर रहा है जिसका कोड नेम 'Google A65' है. आपको बता दें कि इस रिपोर्ट का खुलासा जर्मन न्यूज साइट विनफ्यूचर द्वारा किया गया है. गूगल ताइवानी कंपनी क्वांटा के साथ मिलकर एआर हेडसेट पर काम कर रही है. रिपोर्ट के अनुसार ये वही कंपनी है जो पिक्सल सी टैबलेट पर भी काम कर चुकी है जिसे 2015 में लॉन्च किया गया था. शुक्रवार को विनफ्यूचर ने इन सभी चीजों का अपने रिपोर्ट में खुलासा किया.

हेडसेट में कैमरा सेंसर्स के साथ माइक्रोफोन्स होंगे जिससे यूजर्स गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल आसानी से कर पाएंगे.

AR और VR में क्या है फर्क?

ऑग्मेंटेड रिएलटी वर्चुअल और रिअल वर्ल्ड का मिश्रण है. इसमें आप वर्चुअल और रिएलटी दोनों लोगों से बात कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल आप अपने स्मार्टफोन को अपने आंखों के सामने लगाकर कर सकते हैं. एआर को हम एप्स में इस्तेमाल करते हैं तो वहीं फोन के कैमरे की मदद से बाहरी दुनिया को अपने सामने देखते हैं. एआर को लगाते ही हमारे स्क्रीन पर कई तरह की जानकारियां आने लगती है जैसे की टेक्स्ट, इमेज और कोई ऐसी जानकारी जिसके बारे में आप न जानते हों लेकिन स्क्रीन पर देखते ही उसके बारे में आपको पता चल जाता है.

एआर एप की मदद से आप मशीन, रियल इस्टेट, रेस्टोरेंट और कई ऐसी चीजों के बारे में जानकारी पा सकते हैं जिसके बारे में आपको पहले पता नहीं था. ये सब कुछ एक लेअर एप की मदद से होता है.

वर्चुअल रिएलटी

वीआर में हमें रियल और वर्चुल दुनिया को अलग करने में थोड़ी दिक्कत होती है. वीआर को आप हेल्मेट और गोगल की मदद से इस्तेमाल कर सकते हैं. वर्चुअल रिएलटी को कंप्यूटर टेक्नॉल्जी की मदद से एक ऐसा वातावरण बनाया जाता है जहां रिएलटी के अलावा सबकुछ कंप्यूटराइजड होता है. विआर में आप जो भी देख रहे होते हैं सबकुछ रिएलटी से अलग होता है. वर्चुअल रिएलटी में आर्टिफिशियल और एनिमेटेड सीन होते हैं जो फोटोग्राफ्ड या वर्चुअल रिएलटी एप की मदद से बनाए जाते हैं. वर्चुअल रिएलटी में देखते समय ऐसा लगता है मानों आप भी उसके साथ जा रहे हैं. वर्चुअल रिएलटी में आप उन जगहों पर भी जा सकते हैं जहां आप नहीं गए हैं जैसे माउंट एवरेस्ट, न्यूयॉर्क, दूसरे ग्रह या अन्य चीजें. ये सबकुछ आपके फोन में पहले से मौजूद वीडियो के कारण मुमकिन है. फोन को वीआर सेट में डालते ही आप वर्चुअल रिएलटी की दुनिया में पहुंच जाते हैं.

हेडसेट के फीचर और स्पेसिफिकेशन

हेडसेट में कस्टम क्वाड कोर आईओटी दिया गया है जिसे हम इंटरनेट ऑफ थिंग्स के नाम से भी जानते हैं. ये चीज क्वॉलक QSC603 पर फोकस करती है. जो 2,560 x 1,440 रिजॉल्यूशन को स्पोर्ट करता है. हेडसेट में वीडियो के लिए 1080p और 1030p दिए गए हैं तो वहीं 3 डी ओवरलेज़, रेंडरिंग इंटरफेस, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और एंड्रॉयड न्यूट्रल नेटवर्क्स अपलिकेशन प्रोग्राम इंटरफेस की भी सुविधा दी गई है.

आपको बता दें कि गूगल ग्लास के नाम से कंपनी पहले ही एआर हेडसेट का निर्माण कर चुकी है. गूगल ग्लास को 2013 में लॉन्च किया जा चुका है.

होलोलेंस की तरह गूगल ए 65 में भी कई तरह की सामानताएं होंगी. वहीं ऑपरेशन स्टाइल में भी एडवांस RISC मशीन पॉवर डिजाइन और क्वॉलकम चीपसेट का इस्तेमाल किया गया है.

विनफ्यूचर के रिपोर्ट के अनुसार अभी तक गूगल ए 65 के लॉन्च को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने थिएटर्स में कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने कमाए 200 करोड़ से ज्यादा

वीडियोज

जीत के बाद ABP न्यूज पर Yash Dabas का पहला इंटरव्यू
ABVP के हाथ लगी DUSU की गद्दी
Mahadev & Sons: Rajji, Dheeraj और Narmada निकले कार में लाश ठिकाने लगाने! कौन है असली कातिल?
Bollywood News: कंगना का रामायण के लुक्स पर तंज? नितेश तिवारी की फिल्म पर उठे सवाल (19.09.2026)
Bigg Boss 20: Uditi Singh और Aasif Khan के Clash के बाद सवाल, क्या Uditi हैं ‘Bigg Boss Material’?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने थिएटर्स में कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने कमाए 200 करोड़ से ज्यादा
पंजाब पुलिस की हिरासत में रवनीत सिंह बिट्टू, CM मान की गाड़ी पर फेंकी शराब की बोतल
पंजाब पुलिस की हिरासत में रवनीत सिंह बिट्टू, CM मान की गाड़ी पर फेंकी शराब की बोतल
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
'ये विजय परिषद की राष्ट्र..., ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई
'ये विजय परिषद की राष्ट्र..., ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई
एशियन गेम्स के लिए गौतम गंभीर का भारतीय क्रिकेटर्स को संदेश, दी शुभकामनाएं
एशियन गेम्स के लिए गौतम गंभीर का भारतीय क्रिकेटर्स को संदेश, दी शुभकामनाएं
Embed widget