एक्सप्लोरर

अमेजन एलेक्सा के भारतीय ग्राहकों के लिए खुशखबरी, स्मार्ट स्पीकर जल्द करेगा हिंदी के अवाला क्षेत्रीय भाषाओं में काम

एलेक्सा के भारतीय यूजर्स को यह जानने के बाद और खुशी होगी कि यह स्मार्ट स्पीकर हिंदी के अलावा तमिल, मराठी, कन्नड़, बांग्ला, तेलुगू और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी काम करेगा.

अमेजन के एलेक्सा की ग्लोबल टीम के लिए भारत एक प्रमुख उभरता हुआ बाजार है और टीम इस आवाज आधारित असिस्टेंट को और अधिक क्षेत्रीय भाषाओं की क्षमता से लैस करने पर काम कर रही है. जो देश के लिविंग रूम्स का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है. हालांकि, इस स्मार्ट स्पीकर को भारत में आए हुए अभी थोड़ा ही समय हुआ है, लेकिन देश में एलेक्स जैसे स्मार्ट डिवाइसेज की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है.

इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) के मुताबिक, अमेजन इको की भारतीय स्मार्ट स्पीकर्स बाजार में हिस्सेदारी 2018 में सबसे अधिक 59 फीसदी रही, जिसके बाद गूगल होम की हिस्सेदारी 39 फीसदी रही. एलेक्सा के उपाध्यक्ष और मुख्य वैज्ञानिक रोहित प्रसाद ने कहा, "हां, हम भारतीय बाजार के लिए एलेक्सा को क्षेत्रीय भाषाओं की क्षमता से लैस कर रहे हैं. लेकिन ये अभी शुरुआती चरण में हैं."

फिलहाल, एलेक्सा कुछ हिंग्लिश कमांड्स को समझ सकती है, लेकिन इसकी संख्या काफी कम है.

प्रसाद ने अमेजन के अग्रणी कार्यक्रम 'रि : मार्स' से इतर बताया, "हमारे लिए यह प्रासंगिक, सांस्कृतिक और साथ ही सामग्री से संबंधित चुनौती है, क्योंकि सवाल यह नहीं है कि एलेक्सा को हिंदी समझने की जरूरत है. यह हम बड़ी आसानी से कर सकते हैं, लेकिन एलेक्सा जब हिंदी बोले तो उसे भारतीय लहजे में बोलना आना चाहिए. यहां कई बोलियां और उच्चारण हैं, जिसे एलेक्सा को समझना होगा और उसी अनुरूप जवाब भी देना होगा."

उनके मुताबिक, यहां तक कि जो चुटकुले अमेरिका में अच्छे लगते हैं, वे भारतीय भाषाओं में सही नहीं लगेंगे.

प्रसाद ने कहा, "हमारे समक्ष चुनौतियों भाषा को लेकर नहीं, बल्कि संस्कृति को लेकर है. हम अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए एक शानदार अनुभव मुहैया कराने में विश्वास रखते हैं, बल्कि उन्हें आधा-अधूरा चीज देने में नहीं. हम इन मुद्दों को भारतीय परिपेक्ष्य में हल करने पर काम कर रहे हैं."

एलेक्सा हिंदी के अलावा तमिल, मराठी, कन्नड़, बांग्ला, तेलुगू और अन्य क्षेत्रीय भाषाएं भी बोलेगी. प्रसाद ने कहा, "हम चाहते हैं कि एलेक्सा हर जगह हो तथा यह किसी मशीन की तरह नहीं, बल्कि सहज तरीके से बात करे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget