एक्सप्लोरर

सेल में पोको के इस फोन को कम कीमत में खरीदने का आज लास्ट चांस, जानें किस फोन को देता है टक्कर

आपके पास पोको इस फोन को छूट के साथ खरीदने का आज आखिरी मौका है. आइए जानते हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में सब कुछ.

Flipkart पर चल रही Poco Days Sale का आज लास्ट डे है. 11 दिसंबर से शुरू हुई इस सेल में पोको के स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट मिल रहे हैं. पोको डेज सेल में बजट फोन से लेकर मिड-रेंज सभी पर छूट दी जा रही है. सेल में Poco X2 पर एक हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. आपके पास इस फोन को छूट के साथ खरीदने का आज आखिरी मौका है. आइए जानते हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में सब कुछ.

Poco X2 की ये है कीमत Poco X2 के 6 GB रैम+ 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत वैसे तो 15,999 रुपये है लेकिन सेल में ऑफर मिलने के बाद आप इसे 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसका 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये की कीमत के साथ मार्केट में उतारा गया था, लेकिन अब आप इसे महज 14,999 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं.

Poco X2 के स्पेसिफिकेशंस इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले लगा है, जिसका 120hz रिफ्रेश रेट है और यही इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है. फोन का डिस्प्ले बेहद स्मूथ है जो यक़ीनन आपको इम्प्रेस कर देगा. इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है. पावर के लिए इसमें 4500 mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है. इसमें गेम बूस्टिंग लिक्विड कूलिंग तकनीक का उपयोग किया गया है. जिसकी वजह से फोन ज्यादा इस्तेमाल के बाद भी हीट नहीं होता. इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट्स मिलते हैं.

दमदार है प्रोसेसर नए Poco X2 में Snapdragon 730G प्रोसेसर दिया है, और यह प्रोसेसर काफी बेहतर माना जाता है. अगर आप हैवी गेम्स खेलना पसंद करते हैं तो यह फोन निराश नहीं करेगा. फोन की परफॉरमेंस काफी अच्छी मानी जा रही है. अपनी कीमत और फीचर्स के हिसाब से यह फोन ग्राहकों को पसंद आ रहा है.

Redmi Note 9 Pro से होगा मुकाबला Poco X2 का मुकाबला Redmi Note 9 Pro से होगा. इसका बेस वेरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ आता है. जिसकी कीमत 12,999 रुपये है. वहीं दूसरा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आपको 13,999 रुपये में मिलेगा. फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो होल पंच डिजाइन के साथ आता है. इस स्मार्टफोन में 5020mAh की बैटरी है जो 18 वॉट का फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है. इस फोन में 6.67-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है.

ये भी पढ़ें

Xiaomi के इस फोन पर मिल रहा 3000 रुपये का डिस्काउंट, Realme 6i की टक्कर वाले फोन पर मिल रहे ये ऑफर्स सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए ये 5 स्मार्टफोन हैं ‘बेस्ट’, कीमत भी 20 हजार रुपए से कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget