एक्सप्लोरर

Facebook F8 2019: फेसबुक के आइकन और प्राइवेसी में किया गया बदलाव, कुछ ऐसा दिखेगा नया डिजाइन, इन चीजों का भी हुआ एलान

जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया नेटवर्क के लिए प्राइवेसी को लेकर 6 नए एलान किए. इसमें प्राइवेट कम्यूनिकेशन, एंड टू एंड एनक्रिप्शन, रिड्यूसिंग पर्मानेंस, फेसबुक एप से किसी दूसरे एप पर जाना और सिक्योर डाटे स्टोरेज. कंपनी ने मैसेंजर एप के लिए डेस्कॉप एप का भी एलान किया. बिजनेस और स्टोरी तो वहीं अपने परिवार और दोस्तों से मैसेंजर पर जुड़ने के लिए भी कई नए बदलाव किए जाएंगे.

नई दिल्ली: सालाना F8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में फेसबुक ने अपने एप, मैसेंजर, इंस्टाग्राम और व्हॉट्सएप में कई बदलाव किए हैं तो वहीं कंपनी ने प्राइवेसी पर भी फोकस किया है. इससे पहले फेसबुक को प्राइवेसी को लेकर काफी फजीहत झेलनी पड़ी है. फेसबुक ने एलान करते हुए कहा कि वो प्राइवेसी पर काफी ज्यादा फोकस कर रहे हैं तो वहीं कई लोगों को हमारे ट्रैक रिकॉर्ड देखकर विश्वास नहीं होता है. लेकिन हम अब प्राइवेसी को और मजबूत कर रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि मार्क जुकरबर्ग ने इस दौरान और क्या अहम एलान किए. जुकरबर्ग ने सोशल मीडिया नेटवर्क के लिए प्राइवेसी को लेकर 6 नए एलान किए. इसमें प्राइवेट कम्यूनिकेशन, एंड टू एंड एनक्रिप्शन, रिड्यूसिंग पर्मानेंस, फेसबुक एप से किसी दूसरे एप पर जाना और सिक्योर डाटे स्टोरेज.

जुकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक उन देशों में डेटा को स्टोर नहीं करेगी जहां का कानून कमजोर है. वहीं कंपनी ऐसे एक्सपर्ट की मदद लेगी जिससे इन चीजों को प्रोडक्ट के लिए और बेहतर बनाया जा सके.

Facebook F8 2019: फेसबुक के आइकन और प्राइवेसी में किया गया बदलाव, कुछ ऐसा दिखेगा नया डिजाइन, इन चीजों का भी हुआ एलान

मैसेंजर में बदलाव

मैसेंजर को और तेज और आसान बनाया जाएगा जहां इसे अगले साल तक रोलआउट किया जाएगा. कंपनी इसमें एंड टू एंड एनक्रिप्शन को डिफॉल्ट मोड के रुप में देगी. एप के भीतर यूजर्स एक साथ अपने दोस्तों संग वीडियो देख पाएंगे. वहीं मैसेंजर से वो सीधे वीडियो को शेयर भी कर पाएंगे साथ ही वीडियो चैट के दौरान वीडियो चैट के लिए इंवाइट भी कर पाएंगे. फिलहाल इस फीचर को टेस्ट किया जा रहा है.

कंपनी ने मैसेंजर एप के लिए डेस्कॉप एप का भी एलान किया. बिजनेस और स्टोरी तो वहीं अपने परिवार और दोस्तों से मैसेंजर पर जुड़ने के लिए भी कई नए बदलाव किए जाएंगे. बिजनेस के लिए भी एक ऑप्शन आएगा जहां आप अपाइंटमेंट फिक्स कर पाएंगे.

Facebook F8 2019: फेसबुक के आइकन और प्राइवेसी में किया गया बदलाव, कुछ ऐसा दिखेगा नया डिजाइन, इन चीजों का भी हुआ एलान

व्हॉट्सएप में क्यो होगा बदलाव

बिजनेस केटालॉग फीचर लाया जाएगा जहां आप चैट के दौरान ही इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे. इस फीचर में बिजनेस वाले लोग अपने प्रोडक्ट को दिखा पाएंगे जिससे यूजर्स इसके बारे में आसानी से जान सकेंगे.

पेमेंट को लेकर भी एलान किया गया है. हालांकि इसपर अभी 10 लाख लोगों के साथ टेस्ट किया जा रहा है.

फेसबुक

फेसबुक का डिजाइन बदलने वाला है तो वहीं अब ये फास्ट और हल्का भी होने वाला है. सबसे बड़ी बात ये है कि डेस्कटॉप साइट पर ब्लू आइकन पर उस रंग में नहीं दिखेगा. कई फीचर्स अभी ही आ जाएंगे तो वहीं कईयो को अगले महीने रोलआउट किया जाएगा.

Facebook F8 2019: फेसबुक के आइकन और प्राइवेसी में किया गया बदलाव, कुछ ऐसा दिखेगा नया डिजाइन, इन चीजों का भी हुआ एलान

ग्रुप

ग्रुप टैब में भी बदलाव किया जा रहा है जिससे इसको और आसान बनाया जा सके. डिस्कवरी टूल की मदद से अब यूजर उन ग्रुप के बारे में जान सकेगा तो वहीं उसे ज्वाइन भी कर सकेगा जिसमें उसको दिलचस्पी है.

न्यूजफीड में ग्रुप और यूजर्स की तरफ से कई कंटेंट देखने को मिलेंगे. कंपनी नया हेल्थ सपोर्ट ग्रुप भी जोड़ रही है जहां यूजर्स सवाल पोस्ट कर सकते हैं तो वहीं कोई जानकारी भी बिना अपने नाम के शेयर कर सकते हैं. जॉब्स ग्रुप में यूजर्स को पोस्ट ओपनिंग्स और नौकरी ढूंढने वालों के लिए सीधे अप्लाई करने का ऑप्शन मिलेगा.

फेसबुक नए दोस्तों से मिलने यानी की मीट न्यू फ्रैंड्स फीचर पर भी काम कर रहा है. जाहं आप नए लोगों से आसानी से दोस्ती कर पाएंगे. वहीं मार्केटप्लेस में बेचने वाले लोग अमेरिका में अपना सामान बेच पाएंगे तो वहीं खरीदने वाले सीधे वहां से खरीद पाएंगे. वहीं एक नए टैब की मदद से इस बात की जानकारी मिल पाएगी कि यूजर्स के आसपास क्या चल रहा है.

फेसबुक डेटिंग

फेसबुक ने इस फीचर को अब 14 देशों में रोलआउट कर दिया है जिसमें फिलीपिंस, वियतनाम, सिंगपोर, मलेशिया, लाउस, ब्राजील, पेरू, चीली, बोलिविया, इक्वाडोर, परग्वे, उरूग्वे और दूसरे देश शामिल है.

इस फीचर की मदद से अगर आपको कोई फेसबुक पर पसंद है तो आप सिक्रेट क्रश का रिक्वेस्ट अपने 9 दोस्तों को भेज सकते हैं. इसके बाद उनके पास ये जानकारी जाएगी. अगर उन्होंने उसे एक्सेप्ट किया तो ये मैच होगा लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो यूजर को ये कभी पता नहीं चल पाएगा कि उसने किस दोस्त का नाम उस लिस्ट में लिखा था.

इंस्टाग्राम पर बदलाव

अगले अपडेट में इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को शॉपिंग करने का भी ऑप्शन देगा. लेकिन ये कैसे अलग होगा यानी की अगर किसी क्रिएटर ने कोई कपड़े पहने हैं तो आप उसपर तुरंत क्लिक कर उस कपड़े को खरीद सकते हैं. ये आप एप के अंदर रहकर ही कर सकते हैं. यूजर्स को बस पोस्ट पर टैप करना होगा जिसके बाद आपके पास जानकारी आ जाएगी कि उस व्यक्ति ने क्या पहना है और खरीदने का ऑप्शन मिल जाएगा. हालांकि फेसबुक ने अभी इस बात का एलान नहीं किया है कि इस फीचर को फिलहाल कहां कहां दिया जाएगा. इस फीचर की शुरूआत अगले हफ्ते से हो रही है जिसमें Aimee Song, alissa ashley, alondra, alyssa और दूसरे शामिल है.

Facebook F8 2019: फेसबुक के आइकन और प्राइवेसी में किया गया बदलाव, कुछ ऐसा दिखेगा नया डिजाइन, इन चीजों का भी हुआ एलान

फेसबुक ने ये भी एलान किया है कि इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को ये ऑप्शन देगा जिससे वो नॉन प्रोफिट कॉज़ के लिए पैसे जमा कर सकें. इस चीज के लिए इंस्टाग्राम स्टिकर्स की भी सुविधा देगा. लेकिन फिलहाल के लिए ये फीचर अमेरिका में उपलब्ध होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget