एक्सप्लोरर

It's Official: 12 सितंबर को iPhone 8 होगा लॉन्च, कंपनी ने किया इवेंट का ऐलान

एपल ने गुरुवार को अपने इस साल के सबसे बड़े इवेंट के लिए प्रेस इनवाइट भेजना शुरु कर दिया है. 12 सितंबर को एपल अपने कूपरटिनो स्थित ऑफिस के स्टीव जॉब्स थियेटर में इस इवेंट का आयोजन करेगा.

नई दिल्लीः आपका इंतजार अब खत्म हो गया है. एपल ने गुरुवार को अपने इस साल के सबसे बड़े इवेंट के लिए प्रेस इनवाइट भेजना शुरु कर दिया है. 12 सितंबर को एपल अपने कूपरटिनो स्थित ऑफिस के स्टीव जॉब्स थियेटर में इस इवेंट का आयोजन करेगा.

इस इवेंट में कंपनी अपना मोस्टअवेटेड आईफोन 8 लॉन्च कर सकती है. इसके अलावा खबर है कि कंपनी कुल तीन नए आईफोन लॉन्च कर सकती है जिसमें आईफोन8, आईफोन8 प्लस और आईफोन 7s शामिल हो सकता है. दूसरे प्रोडक्ट्ड की बात करें तो इसमें एपल टीवी का नया वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है.

आने वाला ये आइफोन एपल के लिए बेहद खास होने वाला है. आपको बता दें कि इस साल कंपनी के पहले आईफोन के लॉन्च हुए 10 साल पूरे हो रहे हैं ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आईफोन 8 सबसे बेहतरीन होगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले आईफोन 8 कीमत 999 डॉलर हो सकती है. जो अब तक के किसी भी आईफोन से मंहगा होगा.

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो आइफोन 8 ट्रू-टोन OLED के साथ आएगा और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो बाजार में उपलब्ध किसी भी दूसरे स्मार्टफोन से कई ज्यादा होगा. वहीं ये संभव है कि आईफोन का सिग्नेचर राउंड सर्फेस हैप्टिक बटन आने वाले आईफोन में ना नजर आए. हालांकि ये साफ नहीं किया गया है कि इसकी जगह बदल कर कंपनी डिवाइस के किस हिस्से में करने वाली है. आईफोन 8 में बेजल-लेस डिजाइन होगी.

आईफोन 8 5.8 इंच की स्क्रीन के साथ आएगा और इसकी बॉडी साइज उतनी ही होगी जितनी आईफोन 7 की थी लेकिन आईफोन 7 में 4.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. आईफोन 8 में एपल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक देगी या नहीं इस पर सस्पेंस बरकरार है.

इसके अलावा खबर है कि डिस्प्ले इंबेडेड फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक में हो रही देरी और परेशानी को देखते हुए एपल 3D फेस स्कैनिंग फीचर लॉन्च कर सकती है. जिसका मतलब है कि अब फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा कंपनी फेस स्कैन के जरिए फोन अनलॉक करने का ऑफर दे सकती है. कुछ ऐसा ही फीचर आइरिस स्कैनर के नाम पर सैमसंग ने गैलेक्सी S8 के साथ लॉन्च किया है. जो यूजर के आइरिस की मदद से डिवाइस अनलॉक कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget