एक्सप्लोरर

ग्लास बॉडी और वायरलेस चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ iPhone 8 और iPhone 8 प्लस

एपल ने अपने तीन नये स्मार्टफोन्स iPhone 8, iPhone 8 प्लस और iPhone X को लॉन्च कर दिया गया है. बता दें कि एपल ने अपनी 10 वीं सालगिरह के मौके पर अपनी S सीरीज को स्किप करते हुए इस बार iPhone 8, 8 प्लस और iPhone X उतारा है.

नई दिल्लीः एपल ने अपने तीन नये स्मार्टफोन्स iPhone 8, iPhone 8 प्लस और iPhone X को लॉन्च कर दिया गया है. बता दें कि एपल ने अपनी 10 वीं सालगिरह के मौके पर अपनी S सीरीज को स्किप करते हुए इस बार iPhone 8, 8 प्लस और iPhone X उतारा है. आईफोन 8 और 8 प्लस के साथ ही कंपनी ने वायरलेस की दुनिया में कदम रखा है. ये दोनों ही आईफोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं ये फीचर सबसे बड़े हाईलाइट के तौर पर देखे जा रहे है.

डिस्प्ले, प्रोसेसर और बॉडी iPhone 8 में 4.7 इंच का रेटिना एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल डेन्सिटी 326 पीपीआई है. कंपनी ने आईफोन के प्रोसेसर को अपग्रेड करते हुए इसमें A11 Bionic चिप दी है और इसके A10 से 70 फीसदी फास्ट होने का दावा किया जा रहा है. स्मार्टफोन के 64GB और 256GB वैरिएंट्स को लॉन्च किया गया है दोनों में ही 2GB रैम उपलब्ध होंगे. एपल ने अपनी 8 सीरीज के साथ ही ग्लास बॉडी स्मार्टफोन्स का आगाज किया है. नई ग्लास बॉडी की मदद से आईफोन 8 Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है. इस बार कंपनी ने अपने तीनो आईफोन के दो ही मॉडल उतारे हैं. एक मॉडल 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा.

iphone-81

कैमरा कैमरा फ्रंट की बात की जाए तो iPhone 8 में 12 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा ही दिया गया है. जबकि सेल्फी का बेहतर अनुभव देने के लिए आईफोन 8 में 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. सबसे खास बात आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के कैमरे की ये है कि इसमें लाइटनिंग पोट्रेट मोड दिए गए है. जिसका मतलब है कि तस्वीरें लेते वक्त आप बैग्राउंड की रोशनी को भी कंट्रोल कर सकेंगे. इस मोड के साथ आईफोन 8 सबसे बेहतरीन कैमरा एक्सपीरियंस देगा.

iPhone 8 प्लस के कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का डुअल लेंस रियर कैमरा है जो f/2.8 और f/1.8 अपर्चर के साथ आता है. इसके अलावा ये कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है. वीडियो शूटिंग के मामले में आईफोन 8 और 8 प्लस 4K 60 fps वीडियो शूट कर सकते है.

ग्लास बॉडी और कुछ अन्य फीचर के अलावा iPhone 8 औऱ 8 प्लस काफी कुछ आईफोन 7 प्लस जैसे ही नजर आते हैं. एग्युमेंटेड रिएलिटी आईफोन iPhone 8 और 8 प्लस के साथ ही कंपनी ने सबसे खास फीचर है एग्युमेंटेड रिएलिटी. ये दुनिया के पहले फोन है. जो एग्युमेंटेड रिएलिटी सोपर्टिव हैं. जिसका मतलब है कि आप फोन पर खेलने वाले गेम को असली दुनिया से जोड़ कर खेल सकेंगे. एग्युमेंटेड रिएलिटी का सबसे बेहतरीन उदाहरण पोकेमॉन गो गेम है. जिसमें आप अपने आस-पास की दुनिया में गेम के कैरेक्टर को देख सकते हैं महसूस कर सकते हैं. ये तकनीक आपकी आभासी दुनिया को और भी असली बनाती है.

कीमत और एवलेबिलिटी

जैसा की हम आपको पहले ही बता चुके हैं iPhone 8 औऱ 8 प्लस 64 जीबी औऱ 256 जीबी दो ही मॉडल में आएंगे.iPhone 8 की शुरुआती कीमत 699 डॉलर है जो 15 सितंबर से ऑर्डर और 22 सितंबर से उपलब्ध होगा. वहीं iPhone 8 प्लस को भी 15 सितंबर से ऑर्डर किया जा सकेगा औऱ 22 सितंबर से ये अमेरिकी बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसकी कीमत 799 डॉलर से शुरु होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget