एक्सप्लोरर

एपल ने भारत में लॉन्च किया होमपॉड, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में

अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी एपल ने भारत में होमपॉड लॉन्च कर दिया है. बताया जा रहा है कि अमेजॉन इको और गूगल होम को टक्कर देने के लिए भारतीय बाजार में होमपॉड को उतारा है.

नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी एपल ने भारत में होमपॉड लॉन्च कर दिया है. बताया जा रहा है कि अमेजॉन इको और गूगल होम को टक्कर देने के लिए भारतीय बाजार में होमपॉड को उतारा है. वैसे तो कंपनी ने इसे 2017 में लॉन्च कर दिया था लेकिन भारतीय बाजार में इसे अब उतारा जा रहा है.

आपको बता दें कि एपल के इस डिवाइस की कीमत 19900 से शुरू होती है. 2018 में जब इसकी बिक्री अमेरिका में शुरू हुई थी तब इसकी शुरूआती कीमत 349 डॉलर रखी गई थी. अब देखना होगा कि भारतीय बाजार में इस डिवाइस को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इसका वजन करीब 2.5 किलो है और ये 6.8 इंच लंबा है. इसमें सिरी वॉयस असिस्टेंट दिया गया है जो आपकी एक आवाज पर घर के स्मार्ट डिवाइसेज को कंट्रोल करेगा. इसके जरिए आप मैसेज भी भेज पाएंगे.

मगरमच्छ के गले में फंसे टायर को निकालने वाले को मिलेगा इनाम, जानें पूरा मामला

कंपनी का दावा है कि ये स्मार्ट डिवाइस आस पास के माहौल को समझ लेता है और उसी के हिसाब से अपने साउंड को एडजस्ट कर लेता है. आईओएस डिवाइस को होमपॉड से कनेक्ट किया जा सकता है और आप इसके जरिए कॉलिंग भी कर सकते हैं और अपनी पसंदीदा प्लेलिस्ट भी सुन सकते हैं.

बर्फ में जम गई थी बिल्ली के बच्चों की पूंछ, गर्म कॉफी डाल कर ऐसे बचाया इस शख्स ने

इसमें वाईफाई है, ब्लूटुथ है और ये कई तरह के ऑडियो फॉर्मेट को सपोर्ट करता है. ये सफेद रंग के अलावा स्पेस ग्रे कलर में भी उपलब्ध है. अगर आप एपल के दीवाने हैं तो इस डिवाइस को आजमा सकते हैं.

इस साल नया फोन भी लॉन्च कर सकता है एपल

हर साल एपल आईफोन लॉन्च करती है लेकिन इस साल लोगों की निगाहें आईफोन एसई-2 पर हैं क्योंकि ये फोन सस्ता होगा और इसके फीचर्स भी दमदार होंगे. वैसे तो ये कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है लेकिन जैसे लीक्स सामने आ रहे हैं उससे साफ है कि ये फोन ना केवल सस्ता होगा बल्कि नई तकनीक से भी लैस होगा.

इस फोन का साइज आईफोन-8 के बराबर हो सकता है यानि 5.4 की स्क्रीन के साथ ये फोन बाजार में आ सकता है. इसमें फेस अनलॉक फीचर भी होगा यानि साफ है कि कंपनी किसी समझौते के मूड में नहीं है और एक दमदार फोन के साथ बाजार में दस्तक देगी. बताया जा रहा है कि नए मॉडल के नाम आईफोन-9 और आईफोन-9 प्लस हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर किसकी जीत, किसकी हार? रिजल्ट का लाइव अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
यूपी में 9 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? IMD ने दिया अपडेट
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget