एक्सप्लोरर

Amazon Summer Sale 2018: फ्लिपकार्ट के बदले इन फोन्स पर एमेजन दे रहा है भारी डिस्काउंट, फोन के साथ में हैं ये ऑफर्स

एमेजन के इस सेल में करीब 40,000 प्रोडक्ट पर डील्स हैं. एमेजन के इस सेल में मोबाइल फोन, LED टीवी, लैपटॉप, गेमिंग और अन्य कई प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन ऑफर्स हैं. फ्लिपकार्ट की तरह ही एमेजन भी एक्सचेंज ऑफर के साथ नो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा दे रहा है.

नई दिल्ली: एमेजन के लेटेस्ट समर सेल 2018 की शुरूआत हो चुकी है. सेल आज यानी की 13 मई से लेकर 16 मई तक चेलगा. आपको बात दें कि ये वही तारीख है जिस दिन फ्लिपकार्ट भी अपने बिग शॉपिंग डेज की शुरूआत कर रहा है. एमेजन के इस सेल में करीब 40,000 प्रोडक्ट पर डील्स हैं. एमेजन के इस सेल में मोबाइल फोन, LED टीवी, लैपटॉप, गेमिंग और अन्य कई प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन ऑफर्स हैं. फ्लिपकार्ट की तरह ही एमेजन भी एक्सचेंज ऑफर के साथ नो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा दे रहा है. तो वहीं ICICI बैंक कॉर्डहोल्डर्स अपने क्रेडिट और डेबिट कॉर्ड पर 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं. एमेजन पे (pay) पर भी यूजर्स सेल के दौरान 10 प्रतिशत तक कैशबैक पा सकते हैं.

डील्स पर जाने से पहले आईए हम आपको बताते हैं कि आज एमेजन पर आपके लिए क्या है खास. हम इस लिस्ट के साथ आपको ये भी बताने की कोशिश करेंगे जिससे आप अपनी पसंदीदा डील्स को घर पर बैठे ही पा सकते हैं.

1. अगर आपके पास एमेजन प्राइम मेंबरशिप नहीं है तो सबसे पहले मेंबरशिप लीजिए. मेंबरशिप में आपको कई तरह के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. जैसे प्रोडक्ट की फास्ट शिपिंग. तो वहीं सेल इवेंट में आपके लिए एक्सक्लूसिव डील्स.

2. एमेजन के साथ फ्लिपकार्ट भी अपना बिग शॉपिंग डेज सेल की शुरूआत आज से कर चुका है. तो कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले एक बार दोनों की कीमतों को जरूर जांच लें.

3 लाइटनिंग डील्स फॉर्मेट के अनुसार कई तरह की डील्स मौजूद हैं. ये सारी डील्स सिर्फ कुछ समय के लिए ही है. तो अगर आप इन चीजों को अपना बनाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले एमेजन पे (pay)  बैलेंस में पैसे डालने होंगे ताकि बाद में आपको प्रोडक्ट के दौरान ओटीपी का चक्कर न पड़े.

4. जहां भी मुमकिन हो ICICI बैंक इंस्टैंट डिस्काउंट का फायदा उठाने से न चूकें.

तो एमेजन समर सेल में आज पहले दिन आपके लिए क्या है खास आईए नजर डालते हैं

मोबाइल फोन पर एमेजन दे रहा है भारी डिस्काउंट

आईफोन X

एमेजन पर आईफोन एक्स की कीमत 89,000 रूपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद आप इस फोन को मात्र 79,999 रूपये में अपना बना सकते हैं. तो वहीं बंडल्ड एक्सचेंज ऑफर के तहत आप और 15, 990 रूपये का डिस्काउंट पा सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको ध्यान देना होगा कि आप कौन सा डिवाइस एक्सचेंज करवा रहे हैं. आप क्रेडिट कार्ड की मदद से ईएमआई का ऑप्शन भी चुन सकते हैं. ये ऑफर ठीक फ्लिपकार्ट की तरह ही है जिसमें बजाज़ फिनसर्व यूजर्स के लिए नो कोस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मौजूद है. ICICI बैंक कार्ड यूजर्स अपने कार्ड पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्ट छूट भी पा सकते हैं.

कीमत: Rs. 79,999 (MRP Rs. 89,000)

iPhone SE 32GB

एमेजन पर iPhone SE 32GB की कीमत 26000 रूपये है लेकिन डिस्काउंट में यूजर्स इस फोन को 17,999 रूपये में पा सकते हैं. तो वहीं बंडल्ड एक्सचेंज ऑफर की मदद से यूजर 11, 743 रूपये की और डिस्काउंट पा सकते हैं. स्मार्टफोन में आपको 4 इंच का रेटिना डिस्प्ले मिलेगा जो 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आता है.

कीमत: Rs. 17,999 (MRP Rs. 26,000)

Huawei P20 Lite

Huawei P20 Lite पर ग्राहकों के लिए कोई भी फ्लैट डिस्काउंट नहीं है. लेकिन एमेजन समर सेल के दौरान अगर आप एमेजन पर अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो आपको 3,000 रूपये का डिस्काउंट मिल सकता है. रिटेल जाएंट ने फोन पर 15 दिन की प्राइस गैरेंटी का भी वादा किया है. फोन में आपको 5.84 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है जो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है.

कीमत: Rs. 19,999 + extra Rs. 3,000 एक्सचेंज ऑफर के तहत

LG Q6

LG Q6 एमेजन पर 16, 990 रूपये में उपलब्ध है लेकिन ऑफर के तहत आप इसे 9,999 रूपये की कीमत पर पा सकते हैं. तो वहीं एक्सचेंज ऑफर के तहत आप 8, 701 रूपये का और डिस्काउंट पा सकते हैं. फोन 5.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट का बैक कैमरा है तो वहीं 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा. फोन में स्नैपड्रैगन 435 SoC है जो 3 जीबी के रैम के साथ आता है.

कीमत: Rs. 9,999 (MRP Rs. 16,990)

Moto G5S Plus 64GB

Moto G5S Plus 64GB आप 12, 999 रूपये की कीमत पर पा सकते हैं जिसकी असली कीमत 16, 999 रूपये हैं. अगर आप फोन को ऑफर के तहत एक्सचेंज करने की सोचते है तो आप और 11, 401 रूपये का डिस्काउंट पा सकते हैं. Moto G5S Plus 64GB में 5.5 इंचा का डिस्प्ले है जो डुअल कैमरे के साथ आता है तो वहीं फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. फोन स्नैपड्रैगन 625 SoC के साथ आता है जो एंड्रॉयड 7.1 नॉगट पर काम करता है.

कीमत: Rs. 12,999 (MRP Rs. 16,999)

Oppo F7

Oppo F7 को ग्राहक 22, 990 रूपये की बजाए 21, 990 रूपये में पा सकते हैं. हालांकि इस फोन पर ज्यादा बड़ा डिस्काउंट नहीं है. लेकिन एक्सचेंज ऑफर के तहत आप फोन पर 12, 743 रूपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं. तो वहीं ऑफर के तहत यूजर को फोन के साथ 3 महीने का हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है. जिसमें 1200 रूपये का कैशबैक और जियो की तरफ से 120 जीबी का डेटा भी फ्री है.

कीमत: Rs. 21,990 (MRP Rs. 22,990)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget