एक्सप्लोरर

इन 5 शानदार स्मार्टफोन को आप सिर्फ 1500 रूपये में खरीद सकते हैं

रिलायंस ने जियो फोन को लॉन्च कर सबको चौंका दिया. जियो फोन के लॉन्च होते ही दूसरी कंपनियों ने भी कई फोन लॉन्च किए.

नई दिल्ली: रिलायंस जियो एक तरफ जहां अपने नए नए प्लान्स से टेलीकॉम ऑपरेटर्स को परेशान कर रहा है तो वहीं इससे पहले रिलायंस ने जियो फोन को लॉन्च कर सबको चौंका दिया. जियो फोन के लॉन्च होते ही दूसरी कंपनियों ने भी कई फोन लॉन्च किए. लेकिन यूजर्स आज भी जियो के फोन पर ही भरोसा कर रहे हैं. तो अगर आप भी रिलायंस जियो की तरह ही कोई सस्ता फोन खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे फोन बताएंगे जिसे आप 1500 रूपये के नीचे खरीद सकते हैं और एक बेसिक फोन के तौर पर इन फोन्स का फायदा उठा सकते हैं.

1. रिलांयस जियो फोन

इन 5 शानदार स्मार्टफोन को आप सिर्फ 1500 रूपये में खरीद सकते हैं

इस फोन को आप पेटीएम और एमेजन पर से खरीद सकते हैं. फोन का डिस्प्ले जहां 2.4 इंच का दिया गया है तो वहीं फोन में डुअल कोर स्प्रेडट्रम SC9820A 1GHz का प्रोसेसर दिया गया है. फोन में अगर रैम की बात करें तो 512mb की रैम दी गई है. वहीं 2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है. फोन की बैटरी 2000mAh की दी गई है. फोन में एफएम रेडियो, 4जी और 4 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जिसे यूजर्स 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं.

2. नोकिया 105 Dual SIM

इन 5 शानदार स्मार्टफोन को आप सिर्फ 1500 रूपये में खरीद सकते हैं

नोकिया 105 डुअल सिम में 1.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो 128x160 px, 114 PPI के साथ आता है. फोन की बैटरी 800mAh की है. वहीं फोन में 4mb का रैम दिया है. फोन में डुअल सिम है तो वहीं मनोरंजन के लिए एफएम रेडियो. फोन को आप एमेजन से 1,140 रूपये में खरीद सकते हैं तो वहीं पेटीएम से 963 रूपये में

3. नोकिया 130 डुअल सिम

इन 5 शानदार स्मार्टफोन को आप सिर्फ 1500 रूपये में खरीद सकते हैं

नोकिया 130 डुअल सिम में 4mb का रैम दिया गया है जो 1.8 इंच के डिस्प्ले 128x160 px, 114 PPITFT के साथ आता है. फोन में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है तो वहीं 8mb की इंटरनल स्टोरेज जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में एफएम रेडियो और डुअल सिम की सुविधा दी गई है. फोन को आप एमेजन से 1,534 रूपये की कीमत पर खरीद सकते हैं तो वहीं पेटीएम से 1,393 रूपये में.

4. सैमसंग गुरू प्लस B110E

इन 5 शानदार स्मार्टफोन को आप सिर्फ 1500 रूपये में खरीद सकते हैं

फोन में 1.5 इंच का डिस्प्ले है तो वहीं 128x128 px, 121 PPITFT रेजॉल्यूशन, फोन में 800mAh की बैटरी दी गई है. फोन में एफएम रेडियो के साथ डुअल सिम की सुविधा दी गई है. फोन को आप एमेजन से 1,375 रूपये में खरीद सकते हैं.

5. कार्बन K5000 महाबली

इन 5 शानदार स्मार्टफोन को आप सिर्फ 1500 रूपये में खरीद सकते हैं

कार्बन के इस फोन में 1.8 इंच का डिस्प्ले है तो वहीं 128x160 px, 114 PPITFT रेजॉल्यूशन. फोन में 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा है. तो वहीं 5000mAh की बैटरी. फोन में डुअल सिम के साथ एमएम रेडियो की सुविधा दी गई है. फोन को आप एमेजन और पेटीएम से 1,145 रूपये में खरीद सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे

नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव

तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास

Embed widget