एक्सप्लोरर

ये 10 बड़ी गलतियां आपके स्मार्टफोन की लाइफ को तेजी से कर रही हैं कम, जानें

अक्सर लोग अपना स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जिनकी वजह से फ़ोन की लाइफ तेजी से कम हो रही है

नई दिल्ली: आजकल आये दिन नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं. इंटरनेट इतना सस्ता हो चुका है कि लोग फ़ोन में घुसे रहते हैं. हर जगह विडियो और फोटो कंटेंट की भरमार है. लेकिन फ़ोन को यूज़ करने समय लोग इसकी देखभाल तक करना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से स्मार्टफोन की लाइफ कम होती जा रही है. अगर आप अपने स्मार्टफोन की लाइफ बढ़ाना चाहते हैं तो आज ही ये 10 गलतियां करना बंद कर दें

1. लोकल चार्जर का इस्तेमाल बंद करें

अक्सर देखने में आता है कि लोग किसी भी चार्जर से अपना फ़ोन चार्ज करने लग जाते हैं, जोकि सबसे बड़ी गलती होती है, क्योंकि हर फोन का अपना अलग चार्जर होता है, और यदि आपका चार्जर खराब भी हो गया हो तो उसी पावर का चार्जर आपको खरीदना चाहिए लेकिन याद रहे लोकल चार्जर का इस्तेमाल बिलकुल न करें इससे आपकी बैटरी और फोन दोनों को नुकसान पहुंचता है.

2. प्रोटेक्टिव केस निकाल कर करें फोन को चार्ज

फोन को चार्ज करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि आपके फोन का प्रोटेक्टिव केस निकला हुआ हो. अगर आप केस के साथ फोन को चार्ज पर लगाएंगे तो बैटरी गरम होने की समस्या भी आ सकती है और अगर समय रहते उसे चार्जिंग से नहीं हटाया गया तो बैटरी फट भी सकती है. इसलिए हमेशा फोन को उसके कवर से निकाल कर चार्ज करें.

3. गीले हाथों से फ़ोन का इस्तेमाल न करें

अक्सर लोग अपने गीले हाथों से फ़ोन को यूज़ करने लग जाते हैं जोकि सही नहीं है, अगर आपनी की बूंदें आपके फ़ोन में चली गई तो अच्छा ख़ासा नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है.

4. रात में चार्जिंग पर लगाकर ना छोड़ें फोन

अपने फोन को कभी भी पूरी रात चार्जिंग पर लगाकर ना छोड़े. इसे बैटरी ओवरचार्ज होकर फट सकती है. साथ ही फोन की परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है.

5. इस्तेमाल में लाएं बैटरी सेवर मोड

आज कल सभी स्मार्टफोन्स में बैटरी सेवर मोड का ऑप्शन होता है. ये आपके फोन की बैटरी को बचाता है. ऐसे में चार्जिंग के समय फोन में बैटरी सेवर मोड को ऑन रखें. इससे कम समय में आपकी बैटरी चार्ज हो जाएगी.

6. फ्लाइट मोड पर करें चार्जिंग

फोन चार्ज करते समय आप अपने स्मार्टफोन में फ्लाइट मोड ऑन कर दें. इससे फोन कॉल, इन्टरनेट, GPS जैसे फंग्शंस बंद हो जाएंगे और फोन तेजी से चार्ज होगा.

7. फोन को ना करें फुल चार्ज

अक्सर देखा जाता है कि लोग फोन को उसकी मैक्सिमम लिमिट 100 पर्सेंट तक चार्ज करते हैं. आपको बता दें कि ऐसा करने से आपकी बैटरी जल्दी जल्दी कंज्यूम होती है ऐसा रिपोर्ट्स में सामने आया है. फोन को 80 या ज्यादा से ज्यादा 85 पर्सेंट तक ही चार्ज करें.

8. थर्ड पार्टी एप्स को कहें ना फोन की बैटरी को अगर ठीक रखना है तो थर्ड पार्टी एप्स के इस्तेमाल से बचें. ये एप्स बैकग्राउंड में भी चलते रहते हैं. जिससे बैटरी की खपत ज्यादा होती है.

9. लाइट वर्जन एप का करें इस्तेमाल

इस समय भारी भरकम एप्स की भरमार है पर कई एप्स ने अपने लाइट वर्जन को लॉन्च किया है. जैसे फेसबुक ने अपने फेसबुक लाइट और फेसबुक मेसेंजर लाइट वर्जन को लॉन्च किया है. लाइट वर्जन वाले एप्स आपका डाटा और बैटरी दोनों बचाते हैं.

10. पावर बैंक से चार्ज करते समय ना करें फोन का इस्तेमाल

अक्सर सफर में लोग फोन की चार्जिंग के लिए पावर बैंक का इस्तेमाल करते हैं और उस दौरान उसे इस्तेमाल भी करते रहते हैं. आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस बैटरी डिस्पले को एक साथ नुकसान पहुंचता है. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अपनी ये आदत तुरंत बदल दें.

यह भी पढ़ें 

10 हजार रुपये से कम में खरीदें ये बेस्ट LED TV, जानें खूबियां और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
Embed widget