News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

लॉन्च हुआ फेस-अनलॉक और डुअल कैमरा के साथ Redmi 6, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

रेडमी 6 कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी 5 का सक्सेसर है. ये फोन फेसअनलॉक, 18:9 के डिस्प्ले, डुअल कैमरा के साथ आता है.

Share:

नई दिल्लीः चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी ने अपना नया बजट स्मार्टफोन रेंज रेडमी 6 और रेडमी 6A लॉन्च कर दिया है. पिछले कई हफ्तों से इस स्मार्टफोन के लेकर लीक का दौर जारी है. अब अब ये आखिरकार लॉन्च हो गया. रेडमी 6 कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी 5 का सक्सेसर है. ये फोन फेसअनलॉक, 18:9 के डिस्प्ले, डुअल कैमरा के साथ आता है. इतना ही नहीं रेडमी 6 में AI (आर्टिफिशियल इंजेलीजेंस) वाला कैमरा के साथ आता है.

Redmi 6 की कीमत और एवलेबिलिटी रेडमी 6 की कीमत चीन के बाजारों में 799 (8400) युआन रखी गई है. ये 3 जीबी रैम और 32 जीबी वेरिएंट के लिए होगी. वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 999 युआन (लगभग 10500 रुपये) रखी गई है. 15जून को ये चीन के बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Redmi 6 के स्पेसिफिकेशन रेडमी 6 MIUI पर काम करेगा जो एंड्रॉयड ओरियो 8.1 ओरियो बेस्ड होगा. इसमें 5.45 इंच की स्क्रीन दी गई है जो फुल HD (720x1440 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आती है. ये डिस्प्ले 18:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है और फोन में 80.7 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो दिया गया है. ये स्मार्टफोन ऑक्टा कोर मीडिया टेक हेलियो P22 चिपसेट के साथ आता है. इसके दो रैम वेरिएंट 3 जीबी और 4 जीबी के साथ आते हैं.

कैमरा की बात करें तो रेडमी 6 में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जो 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कॉम्बिनेशन के साथ आता है. ये कैमरा लेंस 1.25 माइक्रॉन पिक्सल और AI से लैस है. फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर कैमरा दिया गया है. रेडमी 6 के दो स्टोरेज वेरिएंट 32 जीबी और 64 जीबी के साथ उपलब्ध होगा. जो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई , GPS/ A-GPS, ऑडियो जैक और माइक्रो-यूसएबी दिया गया है.

Published at : 12 Jun 2018 02:47 PM (IST) Tags: Redmi 6 face unlock dual cameras launched Xiaomi
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Technology News in Hindi

यह भी पढ़ें

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

टॉप स्टोरीज

शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'

शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'

Box Office: फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन

Box Office: फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन

200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम

200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम

नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'

नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'