News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

अचानक प्ले स्टोर से Kimbho एप गायब होने के बाद अब सामने आया पतंजलि का बयान

अब इस विवाद पर पतंजलि का बयान सामने आया है

Share:

नई दिल्लीः योगगुरु रामदेव ने बुधवार को व्हाट्सएप के जवाब में किम्भो एप उतारा था और कुछ घंटे में ही इस एप को गूगल के प्ले स्टोर से हटा दिया गया. एप को लेकर कई सेक्योरिटी एक्सपर्ट ने दावा किया कि इसमें यूजर्स के डेटा की सिक्योरिटी को लेकर कई बड़ी गड़बड़ियां है और डेटा में आसानी से सेंध लगाई जा सकती है. अब इस विवाद पर पतंजलि का बयान सामने आया है.

पतंजलि की सफाई इस एप के प्ले स्टोरे से अचानक गायब होने की कोई वजह सामने नहीं आई थी. अब तमाम विवादों के बाद रामदेव की कंपनी पतंजलि की ओर से बयान आया है. पतंजलि योगपीठ के प्रवक्ता एसके तीजरवाला ने बताया, ''किम्भो का ट्रायल वर्जन उतारा गया था और अब इसे अब प्ले स्टोर और एप स्टोर से हटा लिया गया है.'' तीजरवाला ने दावा किया है कि तीन घंटे तक इस एप को 1.5 लाख लोगों ने डाउनलोड किया था.

पतंजलि के प्रवक्ता ने आगे कहा है कि इस एप को औपचारिक रुप से जल्द लॉन्च किया जाएगा. टेक्निकल टीम इस पर काम कर रही है. हालांकि तय तारीख पर कोई जानकारी नहीं दी गई.

साइबर एक्सपर्ट ने बताया था 'सेक्योरिटी डिजास्टर' फ्रेंच सेक्योरिटी रिसर्चर एलिओट एल्डरसन ने रामदेव के इस एप में यूजर के डेटा सेक्योरिटी को लेकर बड़ी चिंता जताई थी. व्हाट्सएप को देश में टक्कर देने के दावे के साथ उतारे गए किम्भो एप को रिसर्चर ने 'सेक्योरिटी डिजास्टर' बताया. एलिओट एल्डरसन ने ट्वीट किया, ' किम्भो एप एक मजाक है, अगली बाद किसी भी ऐलान से पहले कंपनी एक बेहतर डेवलपर नियुक्त करे. इस एप को इस्टॉल ना करें.' उन्होंने अगले ट्वीट में दावा किया कि किम्भो एप बोलो एप जैसा हूबहू दिखता है. दोनों ही एप के प्ले स्टोर में स्क्रीनशॉट बिलकुल एक जैसे हैं.

क्या है किम्भो का मतलब किंभो एक संस्कृत का शब्द है जिसका मतलब है What’s New या How are you. इस मैसेजिंग एप का लोगो व्हाट्सएप को ही थोड़े हेर-फेर के साथ डिजाइन किया हुआ लगता है.

Published at : 01 Jun 2018 08:20 PM (IST) Tags: Google Play Store Patanjali
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Technology News in Hindi

यह भी पढ़ें

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

टॉप स्टोरीज

यूपी चुनाव से पहले इस पार्टी का सपा से गठबंधन! सीट शेयरिंग पर हुआ मंथन

यूपी चुनाव से पहले इस पार्टी का सपा से गठबंधन! सीट शेयरिंग पर हुआ मंथन

'शर्म की बात है...', गानों में क्रेडिट चोरी पर अमाल मलिक का छलका दर्द, कहा- मुझे कंट्रोवर्सी की जरुरत नहीं

'शर्म की बात है...', गानों में क्रेडिट चोरी पर अमाल मलिक का छलका दर्द, कहा- मुझे कंट्रोवर्सी की जरुरत नहीं

दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा बड़ा झटका, रबाडा के बाद लुंगी एनगिडी वनडे सीरीज से बाहर

दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा बड़ा झटका, रबाडा के बाद लुंगी एनगिडी वनडे सीरीज से बाहर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, 16 की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, 16 की मौत