News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

इंतजार खत्म! भारत में लॉन्च हुआ OnePlus का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन OnePlus 3T

Share:

नई दिल्लीः अपने फ्लैगशिप डिवाइस-वनप्लस 3 की सफलता के बाद चीनी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी वनप्लस ने शुक्रवार को इस प्रीमियम डिवाइस का नया अपग्रेडेड वैरिएंट वनप्लस 3T भारतीय बाजार में लॉन्च किया. यह कंपनी का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है, जिसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 821 प्रोसेसर (2.35GHz) के साथ 6 जीबी रैम लगा है. इसके सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर तैयार किया गया है.

वनप्लस 3T के 64 जीबी वैरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 128 जीबी वैरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि इस सेगमेंट में कम्पनी ने सिर्फ दो ही वेरिएंट उतारे हैं. इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट और रियर कैमरा है जो वन प्लस 3 की तुलना शक्तिशाली है.

इस स्मार्टफोन के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसकी रिजॉल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल दी गई है. साथ ही 6 जीबी की रैम दी गई है जो इस स्मार्टफोन को बेहतरीन बनाती है. ये फोन 64 जीबी और 128 जीबी दो मैमोरी वैरिएंट में सामने आएगा.

बात फोटोग्राफी फ्रंट की करें तो इसमें वनप्लस 3 की तरह 3T में भी Sony IMX 298 सेंसर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी कैमरे में कंपनी ने बड़ा बदलाव किया है वनप्लस 3T में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. ये 4k रिकॉर्डुंग सपोर्ट करता है साथ ही इसमें इंटेलिजेंट पिक्सल टेक्नॉलजी दी गई है जो कम रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीर देगा.

बैटरी की बात करें तो वनप्लस 3T में 3,400mAh की बैटरी दी गई है. जो वनप्लस 3 की बैटरी के मुकाबले ज्यादा है. ये फोन क्विक चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि इस फोन को 30 मिनट तक चार्ज करने पर पुरे दिन तक की बैटरी लाइफ मिलेगी.

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें डुअल नैनो सिम, USB 2.0 टाइप-सी पोर्ट, 4G LTE, NFC, GPS जैसे ऑप्शन दिए गए हैं. वनप्लवस 3T के होमबटन पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है.

वनप्लस 3T में एंड्रायड 6.0.1 आधारित आक्सीजन ओएस कस्टम आपरेटिंग सिस्टम है. इस आपरेटिंग सिस्टम की मदद से उपभोक्ता अपने स्क्रीन की साइज के मुताबिक आइकनों की साइज में फेरबदल कर सकते हैं.

कम्पनी ने अपने नए फोन के लिए कई रंगों पर विचार किया लेकिन अंतत: उसने गनमेटल रंग पर भरोसा किया. कम्पनी का मानना है कि इस रंग से फोन की डिजाइन बेहतर तरीके से उभरकर सामने आती है.

Published at : 02 Dec 2016 10:51 PM (IST) Tags: oneplus 3T Specifications smartphone
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Technology News in Hindi

यह भी पढ़ें

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

टॉप स्टोरीज

यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KMPH तक चलेंगी हवाएं, तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट

यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KMPH तक चलेंगी हवाएं, तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट

1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन

Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन

‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा

‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा