By: एबीपी न्यूज़, वेब डेस्क | Updated at : 10 Aug 2016 05:55 PM (IST)
मुंबई: आईबॉल ऐंडी जुलाई में बजट फोन पेश करने के बाद एक बार फिर से एक सस्ता फोन बाज़ार में ले कर आई है. इस बार कंपनी ने कैमरा सेंट्रीक फोन आईबॉल ऐंडी F2F 5.5U को बाजार में उतारा है. कंपनी के F2F कैमरा स्मार्टफोन के सेगमेंट में ये पहला फोन है.
आईबॉल के मुताबिक फोन की सबसे बड़ी खूबी इसमें लगा 'एक्समोर आर' कैमरा है जो कि शानदार तस्वीरें खींच सकता है. कंपनी ने इस फोन की कीमत 6,999 रुपए तय की है और आप इसे रीटेल स्टोर्स के अलावा अमेज़न से भी खरीद सकते हैं.
ये डुअल सिम फोन एंड्रॉइड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है. और इसमें लगा है 5.5 इंच का एचडी (720x1280 pixels)आईपीएस डिस्प्ले जो कि 267 पीपीआई की पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है. फोन में 1जीबी DDR3 रैम के साथ 1GHz का कोर्टेक्स माली-A53 क्वॉड कोर प्रोसेसर लगाया गया है.
आईबॉल ऐंडी F2F 5.5U में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है. कैमरा कई बेहतरीन खूबियों से लैस है, जैसे इसमें 5P लेंस के अलावा f/2.2 अपर्चर, सोनी एक्समोर आर सेंसर और डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है.
फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है जिससे एच डी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. फोन में 8जीबी इंबिल्ट मेमोरी है जिसे बढ़ाकर 32 जीबी तक किया जा सकता है.
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, GPS/ A-GPS, वाई फाई, ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक और माईक्रो यूएसबी है. ऐंडी F2F 5.5U में एक्सेलेरोमीटर, प्रोक्सिमिटी सेंसर और ऐम्बीअन्ट लाईट सेंसर जैसी खूबियां भी हैं.
फोन में 2700 एमएएच की बैटरी लगाई गई है जो कि 4जी पर 7 घंटे 30 मिनट का टॉकटाईम देती है. और स्टैंडबाई मोड पर 10 दिन तक चल सकती है. आईबॉल ऐंडी F2F 5.5U ग्राहकों को गोल्ड कलर में भी मिलेगा.
बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस
सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च
Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस
गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट
3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
वो 5 एक्ट्रेसेस, जिनके ग्लैमर से राजनीति में भी मच गई खलबली, विवादों से भी है गहरा नाता
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो