By: ABP News Bureau | Updated at : 02 Aug 2016 05:12 PM (IST)
नई दिल्लीः सैमसंग ने अपना नया मोस्ट अवेटेड फैबलेट गैलेक्सी नोट 7 लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी का सबसे लेटेस्ट स्टाइलस वाला डिवाइस है. कंपनी ने इससे पहले नोट5 लॉन्च किया था लेकिन इस डिवाइस को नोट6 नहीं बल्कि नोट7 का नाम दिया गया है. इस नए डिवाइस में नोट 5 और गेलेक्सी s7 edge के कई फीचर्स आपको नजर आ जाएँगे. S7 Edge की तरह इस नोट डिवाइस को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाया गया है.
नोट7 19 अगस्त से चार देशों में उपलब्ध होगा. कल यानी तीन अगस्त से नोट7 के लिए प्री ऑर्डर किए जा सकेंगे. कंपनी ने बताया कि इसके नए नोट डिवाइस की कीमत 770-800 डॉलर के बीच होगी.
नोट सीरीज सैमसंग की सबसे खास सीरीज में से एक है इस बार कंपनी ने अपने फैबलेट को गैलेक्सी s7 edge के लुक से मिलता-जुलता लुक दिया है.
गैलेक्सी नोट 7 के फीचर्स पर आएं तो इसमें 5.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसकी 1440x2560 पिक्सल है. इसमें स्नैपड्रैगन 820 चिप क्वालकॉम प्रोसेसर दिया गया है साथ ही 4 जीबी की रैम दी गई है. इस बार कंपनी ने इंटरनल स्टोरेज में बड़ा बदलाव किया है . बेस इंटरनल मैमोरी 64 जीबी है जिसे बढ़ा कर 256 जीबी तक कर सकेंगे.
नोट 7 में f/1.7 लेंस वाला 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन की सबसके खास बात है इसका आइरिस स्कैनर. कंपनी का दावा है कि ऐसा आइईरिस स्कैनर बनाने में कंपनी को 5 साल का वक्त लगा. ये आइरिस स्कामर आपको आंखों से फोन अनकॉल करने में मदद करेंगे. इसके साथ ही आप प्राइवेट फोल्डर को भी आंखों से अनलॉक कर सकेंगे.
नोट7 की बैटरी 3,500mAh है जो बाकी सभी नोट डिवाइस से ज्यादा है लेकिन अगर इसकी तुलना गैलेक्सी S7 Edge 3,600mAh से करें तो थोड़ी कम है. नोट 7 खरीदने वालों को 15GB फ्री सैमसंग की ओर से फ्री क्लाउड स्टोरेज मिलेगी.
नोट 7 टाइप-C पोर्ट के साथ आने वाला सैमसंग का पहला डिवाइस है.
बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस
सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च
Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस
गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट
3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा
Delhi Weather: 21 जून तक दिल्ली को भिगाएगी बारिश, मौसम रहेगा खुशनुमा, जानें आज के मौसम का हाल
ICC Women's T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का बुरा हाल, लगातार दूसरी हार; अब श्रीलंका ने चटाई धूल
ईरान से डील पर अमेरिका में ही फूट! तेहरान में जासूसी के बाद सीआईए के अलर्ट से हड़कंप
Who Is Radhika Merchant: राधिका मर्चेंट कौन हैं? मुकेश-नीता अंबानी की लाडली बहू के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप