एक्सप्लोरर

स्मार्टफोन में डार्क मोड यूज करना आपकी आंखो के लिए हो सकता है खतरनाक, तुरंत करें ये काम

अगर आप लंबे समय से अपने स्मार्टफोन पर डार्क मोड इस्तेमाल करते हैं तो बाद में आपकी आंखें उसे ही अडॉप्ट कर लेती हैं और वाइट कलर का टेक्स्ट पढ़ना बेहतर लगता है. लेकिन जब आप लाइट मोड पर जाते हैं तो इसका असर आपकी आंखो पर पड़ता है, और विजन कमजोर होने लगता है.

नई दिल्ली: पिछले कुछ समय से स्मार्टफोन में डार्क मोड फीचर काफी पॉपुलर होता जा रहा है. वॉट्सऐप, फेसबुक मेसेंजर और ट्विटर पर डार्क मोड मिलने लगा है. इतना ही नहीं एंड्राइड 10 में गूगल ने सिस्टम-वाइड डार्क मोड का ऑप्शन भी दे दिया है. एक तरफ जहां डार्क मोड से फोन की बैटरी ज्यादा चलती है और स्क्रीन पर देखते हुए थकान भी नहीं होती तो वहीं डार्क मोड से जुड़े कुछ खतरे भी हैं जोकि आपकी आंखों के विजन को कमजोर कर सकता है.

इस समय स्मार्टफोन के अलग-अलग ऐप्स के लिए डार्क मोड फीचर काफी ट्रेंडिंग में है. डार्क मोड ऑन होने पर स्मार्टफोन की डिस्प्ले डार्क या ब्लैक कलर में हो जाती है. जिसकी वजह से कम रोशिनी आंखों में जाती है और ज्यादा देर तक आप फोन का इस्तेमाल बिना थके कर सकते हैं.  लेकिन डार्क मोड जहां दिन में ठीक रहता है तो वहीं दिन के समय यह नुकसानदायक साबित होता है.

आंखो का विजन होगा कमजोर

अगर आप लंबे समय से अपने स्मार्टफोन पर डार्क मोड इस्तेमाल करते हैं तो बाद में आपकी आंखें उसे ही अडॉप्ट कर लेती हैं और वाइट कलर का टेक्स्ट पढ़ना बेहतर लगता है. लेकिन जब आप लाइट मोड पर जाते हैं तो इसका असर आपकी आंखो पर पड़ता है, और विजन कमजोर होने लगता है.डार्क मोड का ज्यादा इस्तेमाल आंखों की बीमारी का कारण बन सकता है. लाइट से डार्क टेक्स्ट के बीच स्विच करने के बाद आपकी आंखें अचानक इस चेंज को अडॉप्ट नहीं कर सकती हैं और ऐसे में ब्राइटबर्न की स्थिति भी दिख सकती है.

आंखों में एस्टिगमेटिज्म हो सकता है

अमेरिकन ऑप्टोमेट्रिक एसोसिएशन के मुताबिक, डार्क मोड इस्तेमाल करने वाले लोगों में एस्टिगमेटिज्म नाम की बीमारी सामने आ रही है. जिसमे एक आंख या फिर दोनों आंखों के कॉर्निया का शेप कुछ अजीब सा हो जाता है और ब्लर दिखने लगता है. जिसकी वजह से लोग वाइट बैकग्राउंड पर ब्लैक टेक्स्ट के मुकाबले ब्लैक बैकग्राउंड पर वाइट टेक्स्ट आसानी से नहीं पढ़ सकते. डिस्प्ले ब्राइट होने पर आइरिस छोटा हो जाता है, जिससे कम लाइट आंख में जाए और डार्क डिस्प्ले के साथ उल्टा होता है. ऐसे में आंख के फोकस पर असर पड़ता है.

ऐसे में क्या करें

आंखों पर डार्क मोड की वजह से अगर कोई नुकसान नहीं होने देना चाहते हैं तो आपको डार्क मोड और लाइट मोड दोनों को बीच-बीच में स्विच करते रहना चाइये, जहां तक संभव हो स्मार्टफोन के डिस्प्ले की ब्राइटनेस कम ही रखना चाइये. दिन में लाइट मोड का इस्तेमाल करें जबकि रात में डार्क मोड का इस्तेमाल करना ठीक रहेगा.

यह भी पढ़ें 

Samsung Galaxy J2 Core स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, Redmi और Realmi से होगा मुकाबला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
Liquid Glass को ऐसे करें अपने हिसाब से कस्टमाइज, iPhone लगेगा अलग
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला
क्यों बदला गया AI का नाम? ट्रंप को क्या थी इससे दिक्कत, जानें पूरा मामला
boAt Aavante Bar Prime SoniQ-D Review: 240w डॉल्बी ऑडियो और Equicore Drivers कितने खास?
boAt Aavante Bar Prime SoniQ-D Review: 240w डॉल्बी ऑडियो और Equicore Drivers कितने खास?
20,000mAh Power Bank कितने दिन चलेगा? जानिए कितनी बार चार्ज होगा आपका फोन
20,000mAh Power Bank कितने दिन चलेगा? जानिए कितनी बार चार्ज होगा आपका फोन

वीडियोज

UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाएगी सरकार? जानिए सच्चाई
सोनिया गांधी ने किया नीतीश कुमार का जिक्र तो आया JDU का रिएक्शन, 'कांग्रेस का...'
सोनिया गांधी ने किया नीतीश कुमार का जिक्र तो आया JDU का रिएक्शन, 'कांग्रेस का...'
इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन कौन हुआ शामिल? कांग्रेस ने दी पूरी लिस्ट
इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन कौन हुआ शामिल? कांग्रेस ने दी पूरी लिस्ट
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
हार के मुंह से बाहर आकर साहिल-चिकिता ने जीता गोल्ड मेडल, कर दिखाया कमाल
दिल्ली की इस मार्केट में नहीं होगा UPI से लेनदेन! MDR के विरोध में व्यापारियों का 'No UPI Day'
दिल्ली की इस मार्केट में नहीं होगा UPI से लेनदेन! MDR के विरोध में 'No UPI Day'
Exclusive: कश्मीर में मारा गया लश्कर आतंकी मूसा कभी मुशर्रफ का था गार्ड, मिले कई मेडल
Exclusive: कश्मीर में मारा गया लश्कर आतंकी मूसा कभी मुशर्रफ का था गार्ड, मिले कई मेडल
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
Embed widget