एक्सप्लोरर

ChatGPT को आप कैसे अपने फोन में चला सकते है ये जानिए, जिससे मिलेगा हर सवाल का जवाब

ओपन AI के चैट जीपीटी को आप कैसे अपने फोन में यूज कर सकते हैं आज ये जानिए. इसे चलाना एकदम आसान है. 

इंटरनेट से अगर आप जुड़े रहते हैं तो आपने हाल फिलहाल में चैट जीपीटी नाम का शब्द कहीं न कहीं जरूर सुना या पढ़ा होगा. दरअसल, ओपन एआई का चैटबॉट 'चैट जीपीटी' इस वक्त सुर्खियों में है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये चैटबॉट हर सवाल का जवाब कुछ ही सेकंड में दे रहा है. गूगल के लिए इस चैटबॉट को खतरा बताया जा रहा है. इसी वजह से कंपनी ने इसे रेड अलर्ट भी घोषित किया है. आज जानिए कि आखिर आप अपने फोन में चैट जीपीटी के चैटबॉट को कैसे यूज कर सकते हैं.

क्या है चैट जीपीटी?

चैट जीपीटी को ओपन एआई ने तैयार किया है. ये कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रिसर्च करती है जिसकी शुरुआत 2015 में एलन मस्क और सेम ऑल्टमैन की थी. चैट जीपीटी का चैटबॉट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड है जो आपके किसी भी सवाल का जवाब दे सकता है. जी हां, इससे आप कुछ भी पूछ सकते हैं और ये आपको सेकेंड्स में उसका जवाब दे सकता है. उदाहरण के लिए अगर आप इससे कहेंगे कि 74वें गणतंत्र दिवस पर एक आर्टिकल चाहिए तो ये आपको सेकेंड्स में एक आर्टिकल लिखकर दे देगा. 

अपने मोबाइल में ऐसे यूज करें चैट जीपीटी

फिलहाल चैट जीपीटी वेबसाइट पर उपलब्ध है. आने वाले समय में ओपन एआई इसका ऐप भी जारी करेगी. अपने मोबाइल फोन में चैट जीपीटी का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप openai.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. अब आपको अपनी ईमेल आईडी या फोन नंबर से पहली बार वेबसाइट पर साइन-अप करना होगा. अगर आपने पहले ये किया है तो आप सीधे लॉग-इन करें. आप अपना वॉट्सऐप नंबर भी साइन-अप के लिए यूज कर सकते हैं. साइन इन करने के बाद आपको चैट जीपीटी के बारे में जानकारी दिखेगी जिसके नीचे एक सर्च बार दिया होगा. इस सर्च बार में बस आपको अपना सवाल लिखना है और एंटर दबाते ही आपको सामने से जवाब मिलने लगेगा. 

ये संभव है कि अभी वेबसाइट अच्छे से फंक्शन न कर रही हो क्योकि इसपर काफी ज्यादा ट्रैफिक आ रहा है जिसके चलते ये डाउन हो रही है. 

बता  दें, चैट जीपीटी को पिछले साल नवंबर महीने में जारी किया गया था. करीब 1 हफ्ते के भीतर ही इस पर एक मिलियन का ट्रैफिक आ गया और वेबसाइट क्रैश होने लगी. इस चैटबॉट को लेकर दुनिया भर में हलचल है और अमेरिका के एक शहर ने तो इस पर बैन भी ठोक दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये चैटबॉट सभी सवालों के जवाब दे रहा है जिससे बच्चों के भविष्य पर बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन ने इस पर बैन ठोक दिया है.

डिस्क्लेमर! OpenAI के ChatGPT पर सवाल पूछने के बाद जो भी जवाब/प्रतिक्रिया आई हैं, हमने उनका खबर में हूबहू प्रयोग किया है. हम ChatGPT द्वारा दिए गए जबावों या उनके प्रभावों के लिए जिम्‍मेदार नहीं हैं.

यह भी पढ़ें:

सवाल लिखिए और OK कीजिए...सामने से आवाज में मिलेगा आधार से जुड़ी हर समस्या का समाधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget