एक्सप्लोरर

100 मिलियन से ज्यादा का ट्रैफिक हासिल कर AI की दुनिया में ChatGPT ने रचा इतिहास

जनवरी में हर दिन चैट जीपीटी पर 13 मिलियन यूनिक विजिटर आएं. इस तरह ओपन एआई के चैटबॉट 'चैट जीपीटी' ने जनवरी में 100 मिलियन का ट्रेफिक पार कर लिया है. 

ChatGPT: पिछले साल नवंबर महीने में ओपन एआई ने चैट जीपीटी को लाइव किया था. महज 1 हफ्ते में इस चैटबॉट ने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए. तब से लेकर अब तक लगातार ये सुर्खियों में बना हुआ है. इस बीच ओपन एआई के चैटबॉट 'चैट जीपीटी' ने जनवरी में 100 मिलियन यूजर बेस का आंकड़ा पार कर लिया है. AI जगत में चैट जीबीटी पहला ऐसा टूल है जिसने इतने कम समय में 100 मिलियन का आंकड़ा हासिल किया है.

UBS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जोकि Similarweb पर आधारित है, जनवरी में हर दिन चैट जीपीटी पर 13 मिलीयन यूनिक विजिटर आए जोकि दिसंबर के मुकाबले दोगुना थे. यूबीएस की स्टडी में बताया गया कि ये पहला ऐसा ​कंज्यूमर एप्लीकेशन है जिसने दो दशकों में सबसे जल्दी इतना बड़ा यूजर बेस हासिल किया है. Sensor Tower के डेटा के मुताबिक, टिकटोक को करीब 9 महीने का समय 100 मिलियन के ट्रैफिक को छूने में लगा था जबकि इंस्टाग्राम को डेढ़ से दो साल का समय यहां तक पहुंचने में लगा था.

ओपन एआई का चैटबॉट आपके लिए आर्टिकल, एस्से, जोक और यहां तक की पोएट्री भी आसानी से कर सकता है. ओपन एआई एक प्राइवेट कंपनी है जिसे माइक्रोसॉफ्ट का समर्थन प्राप्त है. माइक्रोसॉफ्ट का मकसद चैटबॉट के जरिए गूगल के सर्च बिजनेस को कड़ी टक्कर देना है.

लॉन्च हुआ चैट जीपीटी का पेड प्लान

 पॉपुलैरिटी को देखते हुए ओपन एआई ने 'चैट जीपीटी' का पेड प्लान लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने 'चैट जीपीटी प्लस सब्सक्रिप्शन' लोगों के लिए लाइव किया है जिसके लिए उन्हें हर महीने 20 डॉलर का भुगतान करना होगा. आम यूजर्स की तुलना में पेड मेंबर्स को बेहतर सर्विस, अपडेट और सटीक जवाब ये चैटबॉट देगा.

गूगल के लिए बना ये भयंकर मुसीबत

ओपन एआई का चैटबॉट 'चैट जीपीटी' गूगल के लिए मुसीबत बना हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये चैटबॉट गूगल से बेहतर तरीके से आपके किसी भी सवाल का जवाब दे सकता है. गूगल जहां आपको कुछ भी सर्च करने पर कई लिंक दिखाता है. वहीं, चैट जीपीटी ऐसा नहीं करता. ये कम शब्दों में सटीक जवाब सवालों के दे देता है. कई जानकारों का मानना है कि आने वाले 1 से 2 सालों में चैट जीपीटी गूगल के सर्च बिजनेस को खत्म कर देगा. चैट जीपीटी से गूगल इतना बौखलाया हुआ है कि कंपनी ने इसे खुद के लिए रेड अलर्ट घोषित कर दिया है.

यह भी पढ़ें:

अगर ChatGPT कभी नौकरी करना चाहे तो गूगल देगा इतना पैकेज... आप भी पढ़ें ये चौंकाने वाली रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget